Site icon अग्नि आलोक


तिरंगा ओढ़े इन लुटेरों को सलाम कैसे करूं?

Share

मुनेश त्यागी

तिरंगा ओढ़ कर लूट रहे हैं पूरे भारत को,
तिरंगा ओढ़े इन लूटेरों को, समाम कैसे करूं?
इन्होंने वादे तोड़े, नारे तोड़े, विश्वास तोड़ा
सब कुछ तोड़ने वालों को, सलाम कैसे करूं?

स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार सब कुछ छीन लिया
सब कुछ छीनने वालों को, सलाम कैसे करूं?
सब कुछ लूट कर जनता को कंगाल कर दिया
कंगाल करने वाले लुटेरों को, सलाम कैसे करूं ?

वादे नारे विकास, सब कुछ ही तो जुमले निकले
सब को जुमला बताने वालों को सलाम कैसे करूं?
चारों तरफ गुलामी और हक छीनी का आलम है
इस जनविरोधी आलम में,इन्हें सलाम कैसे करूं?

यह तो सबका विकास कहकर सत्ता में आये थे
अमीरों का ही विकास वालों को,सलाम कैसे करूं
शुद्रों में शामिल हैं तमाम एस सी,एस टी, ओबीसी
तमाम शुद्रों को ताड़ने वालों को,सलाम कैसे करूं

हिंदू मुस्लिम में बांटकर जनता कर दी है बेहाल
जनएकता के विनाशियों को, सलाम कैसे करूं?
कोई इन देशद्रोहियों को, राष्ट्रभक्त कहे तो कहे
मैं इन देश विरोधियों को, सलाम कैसे करूं?

Exit mobile version