Site icon अग्नि आलोक

मोदी का ‘अंतिम पायदान के व्यक्ति का कल्याण ही लक्ष्य ‘ कितना सच ?

Share

निर्मल कुमार शर्मा,

आज मतलब 17 सितंबर को इस देश के कथित प्रधानजनसेवक जी का जन्मदिन है,कई समाचार पत्रों में केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री का मोदी की प्रसंशा और स्तुतिगान करता एक लेख बाकायदा उनके सम्पादकीय पृष्ठोंं पर प्रकाशित हुए हैं ! उनके लेख की शुरूआत मोदी जी के इस कथित सोच के साथ शुरु हुआ है कि ‘समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का सबसे पहले कल्याण हो !’ फिर मोदीजी अक्सर कहते हैं कि ‘गाँव,गरीब और किसान अगर सशक्त होंगे,तभी राष्ट्र सशक्त होगा और जब किसान समृद्ध होगा,तभी राष्ट्र में भी समृद्धि आएगी ! ‘ उसके बाद मोदी के विगत् 7 सालों की कथित उपलब्धियों का गुणगान किया गया है,

मसलन प्रधानजनसेवक जी द्वारा स्थापित गरीब कल्याण अन्न योजना से 80 करोड़ लोगों को कोविड-19 के संकटकाल में भी निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया है,68 करोड़ लोगों को कोविड का टीका लग चुका है,वे आगे किसानों के लिए प्रधानजनसेवक जी द्वारा अब तक किए गए कथित कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताते हैं कि पिछले 7 सालों में किसानों के कल्याण के लिए मोदीजी ने बहुत कुछ किया है मसलन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अब तक 9 किस्तें जारी की जा चुकीं हैं और उनके बैंक खातों में लगभग डेढ़ लाख करोड़ रूपयों से अधिक की धनराशि हस्तानांतरित की जा चुकी है,कोविड काल में 2 करोड़ से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी किए गये हैं,कृषि ऋण पर ब्याज दर में भी छूट दी गई है,डीएपी खाद में 140 प्रतिशत तक सब्सिडी बढ़ा दी गई है,इस साल उनके फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड खरीद हुई है,किसानों को इस देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी दी गई है,प्रधानसेवक जी कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सतत क्रियाशील हैं,इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर गरीब को पक्का मकान,उज्जला योजना से घर में धुएं से मुक्ति दिलाती रसोई गैस,स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय,हर गरीब का जनधन खाता आदि से करोड़ों गरीबों को कल्याण हुआ है,इसके अलावे अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण,राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश के करोड़ों युवाओं के सुखद और समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है ! इसके अतिरिक्त केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री जी ने मोदीजी की चरणवंदना में यहाँ तक कह दिया है कि प्रधानजनसेवक नरेंद्र दास दामोदर दास मोदी जी के अब तक के 7 वर्षीय कार्यकाल में समस्त राष्ट्र का चतुर्दिक विकास हुआ है,सब लोग हर तरह से खुश,स्वस्थ्य, शिक्षित और मुदित हैं !
ये वही केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री जी हैं,जिन्होंने पिछले 10 महीने से किसान आंदोलन में बैठे किसानों के प्रतिनिधि मंडल से 11दौर की निरर्थक वार्ता करके यह बेशर्म और बेहूदा बयान दे दिया था कि ‘कोई मुझे समझाए कि इन तीन काले कृषि कानूनों में काला क्या है ? हमें जो देना था किसानों को दे दिया है,अब हमें उनसे कोई बात नहीं करनी,वे जब तक चाहें सड़कों पर बैठे रहें ! ‘इस केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री के दिए गए उक्त बयान से ज्यादे बेशर्मी और बेहयाई की इससे ज्यादे इंतहा और क्या हो सकती है ?
अब आइए केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री के विस्तृत लेख में मोदी के पिछले 7 साल के कथित विकास की ईमानदारी और निष्पृहतापूर्वक समीक्षा करें,सर्वप्रथम मोदी ऐंड कंपनी द्वारा किसानों के कल्याण और उनकी समृद्धि की समीक्षा करते हैं,मोदी ऐंड कंपनी के मुख्य प्रवक्ता मोदीजी अक्सर अपनी सभाओं और रैलियों में किसानों की आमदनी दुगुना करने की जोर-शोर से करने के महाझूठ से ही करते हैं।जबकि भारत का किसान अपनी फसलों की जायज कीमत वह भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की माँग को लेकर पिछले 10 महिनों से इस देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चारों तरफ खुले में कड़कड़ाती ठंड,गर्मी और बारिश में अभी तक बैठे हैं व 600 के लगभग किसान अपनी जान से भी हाथ धो बैठे हैं,शहीद हो चुके हैं ! इससे यह स्वतः सिद्ध हो जाता है कि किसानों की आमदनी दोगुना कर देने की घोषणा पूर्णतः झूठ और सिर्फ जुमलेबाजी है ! हकीकत और वास्तविकता यह है कि मोदी के पिछले 7 साल के शासनकाल में इस देश के चतुर्दिक विकास होने के बयान के ठीक विपरीत मोदी ऐंड कंपनी द्वारा किए गये हर काम आमजनविरोधी नीतियों से आज भारत का हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त व दुःखी है तथा मरने के कगार पर पहुंच चुका है ! किसानों से फसल बीमा योजना के तहत प्राइवेट बीमा कंपनियाँ उनको राहत पहुँचाने के उल्टे उनसे अरबों रूपये लेकर भाग गईं हैं ! बिस्मित और स्तब्ध कर देने वाली बात है कि मोदी ऐंड कंपनी सरकार श्रमसुधार के नाम पर 300 से कम मजदूरों की संख्या वाले कंपनी मालिकों को यह कानूनी अधिकार दे दिया है कि अब वह किसी भी मजदूर से 12 घंटे जबरन काम करवा सकते हैं और जब चाहे उसे बगैर किसी कारण के अपनी कंपनी से निकाल बाहर कर सकते हैं ! वह बिलबिलाता मजदूर किसी कोर्ट में अपनी गुहार तक भी नहीं लगा सकता, क्योंकि कंपनी के मालिकों को मोदी ऐंड कंपनी सरकार यह संवैधानिक और कानूनी अधिकार प्रदान कर दिया है !
मोदी ऐंड कंपनी सरकार के पिछले 7 साल में भारत के गरीबों की स्थिति को बेहतर बनाने की बात भी सिरे से एक दम झूठ और फ्राड है ! शहीद-ए-आजम स्वर्गीय भगत सिंह ने कहा था कि ‘भारत की गरीबी,गरीबों और किसानों को अनुदान और ऋण देने से कभी समाप्त नहीं होने वाली है,उनकी स्थिति में हमेशा के सुधार के लिए गरीबों को स्थाई रोजगार और किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य देना ही पड़ेगा ! ‘जहाँ तक प्रधानमंत्री आवास योजना की बात है पूरे भारत में इसमें घोर धांधली,रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार व्याप्त है,उज्ज्वला योजना योजना औंधे मुह गिरी पड़ी है,क्योंकि आज एक गैस सिलेंडर 900 रूपये का है ! प्रश्न है दाने-दाने को मुहताज समस्त भारत के गाँव के गरीब लैग 900 रूपये के गैस सिलेंडर से खाना पकाने के बजाय अपनी भैंस के गोबर से बने उपले से खाना बना रहे हैं !अयोध्या में बन रहे राम लला के मंदिर से गरीबों को रोजी-रोटी तो कतई नहीं मिलेगी,अपितु एक जाति विशेष के पंडों की अरबों की कमाई का स्थाई प्रबंध जरूर हो गया है ! मोदी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति से इस देश के युवाओं का भविष्य कितना सुखद और समृद्धशाली हुआ है,इसका गवाह सरकारी आँकड़ों के अनुसार,आज पिछले 44 वर्षों में बेरोजगारी की दर सर्वोत्तम स्तर पर है ! मोदी ऐंड कंपनी सरकार द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना तो दूर,आज 12 करोड़ लोग अपनी लगी-लगाई नौकरियों को गंवाकर भूखों मरने को अभिशापित हैं ! आज हालत यह है कि बेरोजगारी से त्रस्त बेरोजगार युवा मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से किसानों से भी ज्यादे संख्या में खुदकुशी कर रहे हैं !
आज हकीकत यह है कि भारत की वर्तमान समय की सरकार मोदी ऐंड कंपनी नहीं चला रही है,वह मात्र एक ट्रेडिंग ऐंड कंपनी होकर रह गई है,जो इस देश की लाभदेने वाली सार्वजनिक कंपनियों से लेकर रेलवे,रेलवेस्टेशनों, हवाई अड्डों,सड़कों,गैस पाइपलाइनों,स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों की जमीनों,इस देश के प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान,इस देश के प्राकृतिक संसाधनों यथा नदियों,जंगलों,पहाड़ों,कोयला,लोहा,अभ्रक,ताँबा आदि तक को औने-पौने मूल्य पर अपने लाडले अडानियों-अंबानियों जैसे पूँजीपतियारों को बेचने और दोनों हाथों से मोटा कमीशन लेकर,लुटाने जैसे शर्मनाक काम करने से भी जरा भी परहेज़ नहीं कर रही है ! मोदी ऐंड सरकार जो बदनाम ईस्ट इंडिया कंपनी की आधुनिकतम् भारतीय नवसंस्करण है,के कुकृत्यों से इस देश की पूरी आवाम अत्यंत परेशान और त्रस्त तथा भूखों मरने के कग़ार पर है,लेकिन जाति,धर्म,मजहब में विभक्त और धार्मिक व जातीय भेदभाव व दुराग्रह की मानसिकता तथा अंधविश्वास,ढोंग,भाग्य, पुनर्जन्म,स्वर्ग-नरक,पाप-पुण्य,मोक्ष और वरदान आदि धार्मिक ढकोसलों के चलते इतनी दयनीय हालत के रहते हुए भी कभी इस फॉसिस्ट, क्रूर,दंगाई सरकार के खिलाफ एकजुट,संगठित होकर सशक्त विरोध नहीं कर रही है ! और इन्हीं कारणों से मोदी जैसा तानाशाह लगातार इतना क्रूर,अमानवीय,असहिष्णु अत्याचार और शोषण करने के बावजूद ठसक के साथ अभी भी सत्ता में बना हुआ है !

निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद, उप्र

Exit mobile version