Site icon अग्नि आलोक

*पहचानें ओरल कैंसर के लक्षण, भागें विशेषज्ञ चिकित्सक के पास!*

Share

     डॉ. नेहा

हर साल लाखों लोग ओरल कैंसर का शिकार हो रहे हैं. योनि-पेनिस तक मुँह ले जाना और किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन करना ओरल सेक्स का मुख्य कारण है. ओरल कैंसर की वजह के अनगिनत लोग अपनी जान गवां चुका हैं. कम जानकारी की वजह से अधिकतर लोग ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में कैंसर का पता काफी लेट चलता है जिस वजह से इलाज में दिक्कत आती है. आइए जानते हैं ओरल कैंसर के लक्षण जो सुबह के समय दिखते हैं. 

*1. मुंह में सफेद या लाल धब्बे*

सुबह के समय ब्रश करने से पहले अगर आपको मुंह में सफेद या लाल धब्बे नजर आते हैं तो इसको नजरअंदाज ना करें. यह ओरल कैंसर का लक्षण हो सकता है. 

*2. मसूड़ों से खून आना*

बिना किसी वजह मसूड़ों के खून आना ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है. मसूड़ों से खून आने को नजरअंदाज ना करें. लगातार मसूड़ों सो खून आ रहा है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

*3. जबड़े और गले में सूजन*

सुबह के समय गले या जबड़े में सूजन आना भी ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है. अक्सर लोग गले और जबड़े की सूजन को घरेलू उपाय से ठीक करते हैं. जबड़े की सूजन या गले में सूजन आने पर डॉक्टर के पास जाएं. गले में सूजन आने से खाना निगलने में दिक्कत आती है. 

*4.आवाज में बदलाव*

सुबह उठते ही आवाज में बदलाव आना, जैसे आवाज का कर्कश होना भी ओरल कैंसर का लक्षण हो सकता है. इस संकेत को नजरअंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. 

ओरल सेक्स और तम्बाकू सेवन के अतिरिक्त मुंह के कैंसर के ये कारण हैं:

*1. अल्कोहल*

ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करना भी ओरल कैंसर का कारण बन सकता है. 

*2.एचपीवी वायरस*

एचपीवी वायरस की वजह से भी ओरल कैंसर हो सकता है. 

  *डॉक्टर की सलाह*

अगर आपको ओरल कैंसर के लक्षण नजर आ रहे हैं या आपके मन में संदेह हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. जरूरी टेस्ट की मदद से कैंसर का शुरुआती समय में पता किया जा सकता है. शुरुआती समय पर कैंसर का इलाज संभंव है.

Exit mobile version