Site icon अग्नि आलोक

खैरियत चाहते हैं तो मत लें चाय के साथ रस्क

Share

 दिव्यांशी मिश्रा

   _यह प्रोडक्ट रिफाइंड गेहूं के आटे का अत्यधिक संसाधित रूप है, जिसमें फाइबर नहीं होता और वो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।_

         चाय लोगों का पसंदीदा शुगल है। अक्सर लोग दिन की शुरूआत चाय के साथ करते हैं और नाश्ते में इस चाय की चुस्की के साथ रस्क का भी सेवन करते हैं।

     सुबह-शाम भूख लगने पर चाय के साथ रस्क का सेवन भूख को शांत करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और रस्क का फूड कॉम्बिनेशन क्या आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है?

    हेल्थ पैंट्री की संस्थापक, न्यूट्रिशनिस्ट एंड डायबिटीज एजुकेटर खुशबू जैन टिब्रेवाला ने बताया कि चाय के साथ रस्क का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।

       रस्क में मौजूद अव्यव की बात करें तो ये रिफाइंड आटा, चीनी, सस्ते तेल (cheap oils), अतिरिक्त ग्लूटेन (extra gluten) और कुछ खाद्य योजक (food additives) से बने होते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

चाय और रस्क का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ाता है और बॉडी में सूजन पैदा करता है। रस्क का सेवन करने से आंत में खराब बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है।

     चिकित्सकों के अनुसार इसका सेवन करने से अपर्याप्त पाचन (inadequate digestion)और पोषक तत्वों का अवशोषण (absorption of nutrients)और अनावश्यक फूड क्रेविंग बढ़ जाती है।

         रस्क का सेवन आपकी इम्युनिटी को कमजोर करता है, हार्मोनल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, वसा और तनाव को बढ़ाता है और बॉडी में सुस्ती पैदा करता है।

*रस्क औऱ चीनी :*

   चीनी आपके कैलोरी सेवन को बढ़ाती है। अगर आप कैलोरी सेवन(calorie intake)को कंट्रोल कर रहे हैं तो रस्क में मौजूद चीनी आपकी बॉडी में चीनी की मात्रा को बढ़ा सकती है।

*रस्क औऱ रिफाइंड वेजेटेबल ऑयल :*

रिफाइंड वेजेटेबल ऑयल (Refined vegetable oil) से बॉडी को किसी तरह का कोई फायदा नहीं पहुंचता। इसका कोई पोषण संबंधी (nutritional benefits) फायदा नहीं होता बल्कि ये बॉडी में सूजन (increase inflammation)को बढ़ाता है।

*रस्क औऱ सूजी :*

सूजी को हालांकि गेहूं से बनाया जाता है लेकिन इसमें फाइब और कोई पोषक तत्व नहीं होते। इन रस्क को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें कुछ कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Exit mobile version