Site icon अग्नि आलोक

नाम हीं बदलना है तो……!

Share

नाम हीं बदलना है तो,
बदलो नाम राम का
बदलो नाम रहमान का
एक सबको तो करो
नाम हीं बदलना है तो…

करो कुछ ऐसा करो
गिराओ दीवार जाति का
गिराओ दीवार धर्म का
नफ़रत नाम तो मिटाओ
नाम हीं बदलना है तो…

धर्म करो तो ऐसा करो
मान बढ़ाओ इंसानियत का
कीमत समझो हर आंसू का
कीमत खातिर मुझे मत बदलो
नाम हीं बदलना है तो…

समझो,जरा उनको समझो
आखिर वो हमें क्यों बांटता ?
कर टुकड़ा-टुकड़ा हाथ सेंकता
नाम पे मुझको मत तोड़ो
नाम हीं बदलना है तो….

राजीव कुमार ,संपर्क – +91 97176 32386,लोकोपाइलट,गाजियाबाद,उप्र

संकलन – निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद, उप्र,संपर्क -9910629632

Exit mobile version