Site icon अग्नि आलोक

पूजा में में अत्यंत ही जरूरी माने गये अक्षत का महत्व

Share

हिंदू धर्म में पूजा के लिए प्रयोग किए जाने वाले अक्षत का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. अक्षत शब्द का अर्थ होता है जिसका क्षय न हुआ हो यानि अखंडित. सरल शब्दों में कहें तो साबुत और अखंडित चावल को अक्षत कहा जाता है. सनातन परंपरा में इसे अत्यंत ही पवित्र मानते हुए किसी भी पूजा में पूर्णता लाने वाला माना  गया है. जिस किसी भी देवी-देवता की पूजा में कोई वस्तु घट जाती है, उसकी जगह अक्षत को अर्पित करके पूर्ण किया जाता है. आइए सनातन परंपरा में अक्षत के धार्मिक महत्व और इससे जुड़े अचूक उपाय के बारे में जानते हैं. 

क्यों पवित्र माना जाता है अक्षत?
हिंदू मान्यता के अनुसार प्रकृति में सबसे धान की खेती की गई थी, जिसके ऊपर लगा छिलका उसकी शुद्धता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए कवच की तरह काम करता है. छिलके से ढंके रहने के कारण उसे जीव-जंतु झूठा नहीं कर पाते हैं. खास बात ये भी कि यह अखंडित होता है. 

अक्षत का धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसर अन्न जिसे जीवन का आधार माना जाता है वह देवताओं की पूजा के दौरान अर्पित किए जाने पर सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक बनता है. अक्षत न सिर्फ देवी-देवता की पूजा में बल्कि पितरों की पूजा में प्रयोग किया जाता है. जिसके माध्यम से पितर तृप्त होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.

अक्षत के उपाय

Exit mobile version