Site icon अग्नि आलोक

मांस निर्यात में भारत नंबर वन

Share

सचिन थापा

हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाय की हालत और गौहत्या को लेकर कहा है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर सरकार को संसद में बिल लाना चाहिए..जैसे ही देश के अंदर कहीं चुनाव आते हैं..सभी सरकारी संस्थानों की सक्रियता चुनाव को लेकर बढ जाती हैं और हम वही धर्म और जाति के इर्द गिर्द डिबेट में फंस जाते हैं..उन पर चर्चाएं जोर शोर से शुरू हो जाती हैं.. खैर छोड़िए…मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में ही हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा बीफ एक्पोर्टर बन चुका है और आज भी देश की गिनती बड़े बीफ एक्सपोर्टर में ही गिनती होती हैं…

नीचे कुछ कंपनियों के नाम है जिनके नाम से ऐसा लगता है कि  कोई अरेबिक कंपनी है.. लेकिन हकीकत में इनके मालिक हिंदू हैं..
#अल_कबीरदेश का सबसे बड़ा बूचड़खाना तेलंगाना के मेडक ज़िले में रूद्रम गांव में है. तक़रीबन 400 एकड़ में फैले इस बूचड़खाने के मालिक सतीश सब्बरवाल हैं. यह बूचड़खाना अल कबीर एक्स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड चलाता है.
मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित मुख्यालय से मध्य-पूर्व के कई देशों को बीफ़ निर्यात किया जाता है.
यह भारत का सबसे बड़ा बीफ़ निर्यातक भी है और मध्य-पूर्व के कई शहरों में इसके दफ़्तर हैं.
#अरेबियन_एक्सपोर्ट्सअरेबियन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लमिटेड के मालिक सुनील कपूर हैं. इसका मुख्यालय मुंबई के रशियन मैनशन्स में है. कंपनी बीफ़ के अलावा भेड़ के मांस का भी निर्यात करती है.
#एमकेआर_एक्सपोर्ट्सएमकेआर फ़्रोज़न फ़ूड एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मदन एबट हैं. कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में है.
एबट कोल्ड स्टोरेजेज़ प्राइवेट लिमिटेड का बूचड़खाना पंजाब के मोहाली ज़िले के समगौली गांव में है. इसके निदेशक सनी एबट हैं.
#अल_नूर_एक्सपोर्ट्सअल नूर एक्सपोर्ट्स के मालिक सुनील सूद हैं. इस कंपनी का दफ़्तर दिल्ली में है. लेकिन इसका बूचड़खाना और मांस प्रसंस्करण संयंत्र उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फ़रनगर के शेरनगर गांव में है.
इसके अलावा मेरठ और मुबई में भी इसके संयंत्र हैं. इसके दूसरे पार्टनर अजय सूद हैं. इस कंपनी की स्थापना 1992 में हुई और यह 35 देशों को बीफ़ निर्यात करती है.
#एओवी_एक्सपोर्ट्एओवी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का बूचड़खाना उत्तर प्रदेश के उन्नाव में है. इसका मांस प्रसंस्करण संयंत्र भी है. इसके निदेशक ओपी अरोड़ा हैं.
यह कंपनी साल 2001 से काम कर रही है. यह मुख्य रूप से बीफ़ निर्यात करती है. कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है.
अभिषेक अरोड़ा एओवी एग्रो फ़ूड्स के निदेशक हैं. इस कंपनी का संयंत्र मेवात के नूह में है.
#स्टैंडर्ड_फ़्रोज़न_फ़ूड्स_एक्सपोर्ट्स_प्राइवेट_लिमिटेडइसके प्रबंध निदेशक कमल वर्मा हैं.
इस कंपनी का बूचड़खाना और सयंत्र उत्तर प्रदेश के उन्नाव के चांदपुर गांव में है. इसका दफ्तर हापुड़ के शिवपुरी में है.
#पोन्ने_प्रोडक्ट्स_एक्सपोर्ट्सपोन्ने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट्स के निदेशक एस सास्ति कुमार हैं.
यह कंपनी बीफ़ के अलावा मुर्गी के अंडे और मांस के व्यवसाय में भी है.
कपंनी का संयंत्र तमिलनाडु के नमक्काल में परमति रोड पर है.
#अश्विनी_एग्रो_एक्सपोर्ट्सअश्विनी एग्रो एक्सपोर्ट्स का बूचड़खाना तमिलनाडु के गांधीनगर में है. कंपनी के निदेशक के राजेंद्रन 
#महाराष्ट्र_फ़ूड्स_प्रोसेसिंगबीफ़महाराष्ट्र फ़ूड्स प्रोसेसिंग एंड कोल्ड स्टोरेज के पार्टनर सन्नी खट्टर
इसके अलावा हिंदुओं की ऐसी कई कंपनियां हैं, जो सिर्फ बीफ़ निर्यात के क्षेत्र में हैं. उनका बूचड़खाना नहीं है, पर वे मांस प्रसंस्करण, पैकेजिंग कर निर्यात करते हैं. 
#कनक_ट्रेडर्स ऐसी ही एक कंपनी है.
इसके प्रोप्राइटर राजेश स्वामी…
इनमें से तीन कंपनियां तो देश के हिंदू ह्र्दय सम्राट के उत्तर प्रदेश में ही हैं..जब इन कंपनियों में हजारों लाखों गायें काटी जाती है..तब वे महावीर कहां चले जाते हैं??..जो पशु व्यापारी या उर्दू नामधारीयों की लिंचिंग करते हैं..
खैर..आगे देखते हैं कि क्या सरकार ऐसा कोई कानून लाती है या नहीं?इन कंपनियों को भी कानून के दायरे में लाती है या नहीं? या पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड देने वाली कंपनियों को पोषित करती है।#सचिन थापा

Exit mobile version