हर गुजरते दिन के साथ महिलाओं का राजनीति की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है। भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित जैसी कई शीर्ष महिला नेताओं ने अपनी योग्यता साबित की है।
भारत ने सौंदर्य और ग्लैमर के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है । हम कई बार मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत चुके हैं । हमारे देश के महिलाओं की खूबसूरती केवल इन खिताबों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो राजनीति में भी अपना योगदान बखूबी दे रही हैं ।आइए जानते हैं, भारत की ऐसी 6 ग्लैमरस महिला राजनेताओं के बारे में :-
1. नुसरत जहां
नुसरत जहां एक बेहद ग्लैमरस भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनेता है । इन्होंने बंगाली सिनेमा में अपना विशेष स्थान बनाया है। इनका जन्म 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में हुआ था । इन्होंने अपनी शिक्षा भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से पूरी की । 2019 में इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से चुनाव लड़ा । नुसरत जहां ने 2011 में राज चक्रवर्ती के फिल्म शॉट्रू से डेब्यू किया था । इनकी अगली फिल्म खोका 420 थी । 2019 में निखिल जैन के साथ ये परिणय-सूत्र में बंधी ।
2. दिव्या स्पंदना
बेहद खूबसूरत दिव्या स्पंदना को फिल्म जगत में राम्या के नाम से जाना जाता है । ये दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है । इनका जन्म 29 नवम्बर, 1982 को बेंगलुरु में हुआ था । इनकी पहली फिल्म, कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ थी जो 2008 में रिलीज़ हुई थी । ये फिल्म बेहद हिट रही थी । राम्या ने 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा ।
3. अल्का लांबा
अल्का लांबा अपनी तेजतर्रार छवि वाले राजनेता के अलावा अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है । मात्र 19 साल की उम्र में इन्होंने कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन कर लिया था । युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्होंने एक एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की शुरुआत की । कांग्रेस के साथ 20 साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और फरवरी 2015 में, चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गई ।कांग्रेस पार्टी की नेता अलका सिर्फ 38 साल की हैं।उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनकर अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया।
4. अंगूरलता डेका
अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी हैं । इन्होंने मुख्य रूप से बंगाली और असमिया फिल्मों में काम किया है । साथ ही यह फिल्म निर्देशन भी करती हैं । यह 2016 से असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं ।
5. डिंपल यादव
बेहद सौम्य और हमेशा साड़ियों में दिखने वाली डिम्पल यादव एक सुन्दर और ग्लैमरस राजनेता हैं । वह कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं । इनका संबंध राजनीतिक घराने से है । इनके पति अखिलेश यादव और ससुर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं ।
6. गुल पनाग
गुल पनाग एक पूर्व ब्यूटी क्वीन, भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं । इन्होंने बॉलीवुड में अपना पदार्पण 2003 में फिल्म ‘धूप’ से किया था। इन्होंने कई फिल्मों और टीवी सेरियल्स में काम किया है। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था ।

कुछ सुशिक्षित और बहुमुखी प्रतिभा वाली महिला राजनीतिज्ञ हैं जो युवा हैं और राजनीति में नया आकर्षण जोड़ती हैं।आइए भारतीय राजनीति की ऐसी ही युवा और ग्लैमरस डीवाज़ पर एक नज़र डालते हैं।
1. राम्या
तमिल अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं राम्या का मूल नाम दिव्या है।इस साल उन्होंने संसद के लिए चुने जाने के बाद राजनीति में प्रवेश किया।30 साल की उम्र में, वह भारत की युवा संसद सदस्यों में से एक बन गईं।
3. श्रुति चौधरी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की पोती और पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह की बेटी, 38 वर्षीय श्रुति एक सांसद हैं और भिवानी-मेहरानगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करती हैं।
4. ज्योति मिर्धा
पेशे से डॉक्टर हैं और 41 वर्षीय ज्योति कांग्रेस की सांसद हैं।वह नागौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।वह कांग्रेस नेता स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की पोती हैं।
प्रियंका गांधी
वैसे तो कभी मुख्यधारा की राजनीति में नहीं आईं, लेकिन उनकी मौजूदगी उनकी मां
सोनिया और भाई राहुल के राजनीतिक करियर में देखी गई है।उन्होंने अपनी मां के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली का प्रबंधन किया है और अपने भाई राहुल की सलाहकार भी रही हैं।