Site icon अग्नि आलोक

*भारत का सबसे बड़ा आम 6 किलो का,जाने इसका नाम और खासियत*

Share

हाल ही में रायपुर में हुए राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम में भारत का सबसे बड़ा आम देखने को मिला ,राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ था। यह महोत्सव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय संचनालय उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी प्रकृति की तरफ से समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें आम की 200 वैरायटी और आम से बने 56 व्यंजन का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें भारत देश का सबसे बड़ा आम भी देखने को मिला, जो की 6 किलो तक का होता है।

भारत का सबसे बड़ा आम

आम का सीजन चल रहा है, जिसमें हाल ही में भारत का सबसे बड़ा आम देखने को मिला, जो की राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम, रायपुर में देखने को मिला। भारत के सबसे बड़े आम का नाम हाथीझूल आम है जो कि छत्तीसगढ़ के बस्तर और बीजापुर में देखने को मिलता है।

इसका वजन 1 किलो से लेकर 6 किलो तक रहता है। हाथीझूल आम की दूसरी वैरायटी भी है, जिसका नाम हाथी पांव है जो की 1.5 किलो से लेकर 2 किलो तक का होता है। हाथीझूल आम देसी किस्म के आम होते हैं, चलिए इसके बारें में जानते हैं नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार-

हाथीझूल आम को अभी जीआई टैग नहीं मिला है। लेकिन जल्दी वहां के लोग इसे जीआई टैग दिलाने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि यह बस्तर और बीजापुर में देखने को मिलता है इसलिए इसे जीआई टैग मिलना चाहिए। बता दे कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर आदि जगहों में इस आम को देखा गया है, इसे कई तरह के इनाम भी मिल चुके हैं।

Exit mobile version