Site icon अग्नि आलोक

कर्नाटकः महिला वकील ने प्रसिद्ध लेखक केएस भगवान के मुंह पर पोती कालिख

Share

कर्नाटक के प्रसिद्ध लेखक और तर्कवादी विचारक प्रोफेसर केएस भगवान के चेहरे पर गुरुवार को मीरा राघवेंद्र नाम की एक महिला वकील ने बंगलूरू की एक अदालत में कालीख पोत दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। वकीलों ने महिला वकील की सदस्यता रद्द करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि महिला ने लेखक के चेहरे पर नहीं बल्कि वकीलों के पेशे को काला किया है।

बता दें कि लेखक केएस भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठा चुके हैं। कन्नड़ में लिखी गई उनकी किताब ‘राम मंदिरा येके बेदा’ में उन्होंने राम के भगवान न होने का दावा किया था। दक्षिणपंथी संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। लेखक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किताब में भगवान राम का अपमान किया है

Exit mobile version