डॉ. नेहा
स्मूच, फ्रेंच किस या लंबा चुंबन प्यार जताने का यह तरीका आपकाे रोमांचित कर सकता है। हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों में भी कई चुंबन दृश्य खासे चर्चा में रहे हैं। मगर ख्यालों में या पर्दे पर यह जितना रोमांचक और उत्तेजक लगता है, वास्तविकता में उतना ही असहज करने वाला भी होता है।
जी हां, यह सच है। बहुत देर तक किस करना, एक तरफा किसिंग या होंठों को देर तक इंगेज रखने वाली किस आपको हर्ट करती है।
अपने हनीमून पीरियड में बहुत सारी लड़कियां इससे होने वाली समस्याओं का सामना करती हैं। मगर यह इतना इंटीमेट मामला है कि वे डॉक्टर से संपर्क करने की बजाए इंटरनेट पर चुपके-चुपके इसके समाधान ढूंढती हैं।

*समझिए होठों की एनाटॉमी*
होंठों के जलने, फटने उन पर सूजन होने का कारण समझने के लिए जरूरी है कि पहले होठों की एनाटॉमी या उसकी संरचना को समझा जाए। वास्तव में होठों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में बहुत पतली होती है। इसलिए इसे क्षति भी जल्दी पहुंचती है। साथ ही होठों पर पसीने वाली ग्रंथियां नहीं होती। जो इन्हें प्राकृतिक तरीके से नर्म बनाए रख सकें। इसलिए आपको बार-बार अपने होठों को मॉइश्चराइज करने की जरूरत महसूस होती है।
*1. त्वचा :*
होंठों की बाहरी परत पतली होती है और इसमें मेलानिन, जो त्वचा को रंगत प्रदान करता है, बहुत कम होता है। इसलिए होठों का प्राकृतिक रंग गुलाबी हाेता है।
*2. वर्मीलिअन बॉर्डर :*
आपके होठों का वह किनारा जो थोड़ा मोटा, गहरे रंग का और त्वचा से सटा हुआ होता है, उसे वर्मीलिअन बॉर्डर कहा जाता है। इसी हिस्से को आप लिप लाइनर से हाइलाइट करती हैं और यही आपके होंठों को बनावट या शेप देता है।
*3. म्यूकोसा :*
लार के संपर्क में रहने वाला होंठों का अंदरूनी हिस्सा म्यूकोसा होता है। यह भरपूर गीला और सौम्य होता है। जब आप डीप किस करती हैं तो यह हिस्सा उस किस की सक्रियता बनाए रखने में मदद करता है।
*4. मांसपेशियां :*
आपको जानकर हैरानी होगी, मगर नर्म और नाजुक से दिखने वाले होंठों में भी मांसपेशी होती है। ऑर्बिक्युलरिस ओरिस नाम की इस मांसपेशी को चुंबन मांसपेशी भी कहा जाता है। यह होंठों को हिलाने, सिकोड़ने और चूमने में मदद करती है। यह जबड़े के निचले हिस्से से लेकर ऊपरी हिस्से तक जुड़ी रहती है।
*5. रक्त वाहिकाएं :*
आपके होंठ नाखून या बालों की तरह डेड नहीं होते। इनमें शरीर के अन्य हिस्सों की तरह बहुत सारी रक्त वाहिकाएं भी होती हैं। जिससे इनमें ब्लड सर्कुलेशन होता है और होंठों का रंग गुलाबी या लाल बना रहता है।
*6. तंत्रिकाएं :*
होंठों को छूते ही शरीर में जो संवेदना महसूस होती है, वह यहां मौजूद तंत्रिकाओं के कारण होता है। ये तंत्रिकाएं सीधे मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं और चूमे जाने पर फील गुड हॉर्मोन रिलीज में मदद करती हैं। होंठ सबसे संवेदनशील अंगों में से एक हैं। इसलिए अनिच्छा से इन्हें छूना मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
*ज्यादा चूमने से होंठों को नुकसान :*
आपके होंठ सिर्फ एक से दाे मिनट का चुंबन बर्दाश्त कर सकते हैं। वह भी तब जब आप मानसिक और भावनात्मक रूप से इसके लिए राजी हाें। जबरन, बहुत देर तक होंठों पर किस करना न केवल होंठों को, बल्कि आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।
यह अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने का सबसे बेसिक और जरूरी तरीका है। यह होंठों में सूजन और उनके रूखेपन का कारण बन सकता है। यहां जानते हैं डीप किसिंग के कुछ और साइड इफेक्ट्स।
*1. होंठ ड्राई हो सकते हैं*
बहुत ज्यादा देर तक चूमने से होंठ रूखे और रफ हो सकते हैं। यह इन पर मौजूद वसा के सूखने के कारण होता है। इसलिए होंठों को किस करने के बाद भी पर्याप्त मॉइश्चराइज करने की सलाह दी जाती है।
*2. होंठों की त्वचा फटना, जलन :*
शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में होंठों की त्वचा बहुत ज्यादा पतली और सेंसिटिव होती है। जब इन्हें अनिच्छा से या ज्यादा देर तक चूमा जाता है, ताे यह त्वचा फटने लगती है और पपड़ियां उतरने लगती हैं।
इनमें जलन हो सकती है. कई लड़कियों ने चुंबन के बाद होंठों में जलन की शिकायत की है। यह होंठों की वसा सूख जाने, उन पर पपड़ी बनने के कारण होता है। अगर आपके पार्टनर को स्मोकिंग, गुटखा या लौंग चबाने की आदत है, तो भी किस करने के बाद आपको होंठों पर जलन महसूस हो सकती है।
*3. एकतरफा किस और भी खतरनाक :*
प्यार और सेक्स तभी फायदेमंद हैं जब ये दोनों तरफ से बराबर हों। एक तरफा प्यार, सेक्स और किस तीनों ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। चुंबन या डीप किस के दौरान आप सिर्फ किस एंन्जॉय कर रही हैं और पार्टनर के होंठों को चूम नहीं रहीं हैं, तो यह एकतरफ चुंबन कहा जाएगा। यह होंठों और चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है।
सुनने में भले अजीब लगे, मगर थोड़ी देर की किस जहां आपके मूड को अच्छा बनाती है, वही डीप किस आपका मूड खराब भी कर सकती है। यह होंठों में मौजूद तंत्रिकाओं के कारण होता है, जो मस्तिष्क में आक्रमण के संकेत देती हैं।
*4. सांस फूलना, इन्फेक्शन:*
आपके होंठ सिर्फ एक से दो मिनट का चुंबन बर्दाश्त कर सकते हैं। इससे ज्यादा देर तक लगातार किस करने से आपको ब्रीदिंग इश्यू हो सकते हैं। खासतौर से अगर आपको अस्थमा या ऐसी ही कोई श्वास संबंधी समस्या है।
अगर आपके पार्टनर को स्मोकिंग, गुटखा आदि की आदत है, और उनकी ओरल हाइजीन सही नहीं है, तो डीप किस आपको इंफेक्शन भी दे सकती है। हर्पीज सबसे ज्यादा होने वाला संक्रमण है, जो चुंबन और ओरल सेक्स के कारण हो सकता है। इसलिए दोनों ही पार्टनर का सही ओरल हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है।
देर तक चुंबन करने या हार्श तरीके से किस करने से होंठों पर सूजन हो सकती है। अगर सूजन हल्की है तो यह कुछ घंटों बाद अपने आप नॉर्मल हो जाती है। पर अगर यह सूजन 24 घंटे या उससे ज्यादा समय तक रहती है, तो आपको बिना किसी संकोच के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि इसके लिए कुछ और कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
*आजमाएं ये उपाय :*
डीप किसिंग या चुंबन के बाद होंठों का सूजना एक सामान्य समस्या है। इसे छिपाने या शर्माने की जरूरत नहीं है। अगर आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने में शर्मिंदगी महसूस होती है, तो आप इन उपायों को अपनाकर होंठों की सूजन से राहत पा सकती हैं।
एक ठंडा कॉटन का कपड़ा
होंठों की सूजन से राहत पाने का सबसे आसान और प्रभावी उपाय है उस पर एक ठंडा, गीला कॉटन का कपड़ा रखना। वैसे ही जैसे आप बुखार के दौरान माथे पर ठंडी पट्टी रखते हैं। यह कोल्ड कम्प्रेस की तरह काम करता है और होंठों को सूजन से राहत देता है।
अगर आपके होंठ सूख कर, उन पर पपड़ी बनने लगी है, होंठों पर मलाई लगाना सबसे असरकारक उपाय है। यह आपके होंठों को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करता है।
अच्छे ब्रांड की लिप्स्टिक सूजन को छुपाने और उससे राहत पाने का आसान उपाय है। अच्छे ब्रांड की लिप्स्टिक्स में ग्लिसरीन होता है, जो होंठों को पर्याप्त नमी देता है। पर ध्यान रखें कि लिप्स्टिक किसी विश्वसनीय ब्रांड की ही हो।
कभी-कभी मौसम बदलने या नए वातावरण में शामिल होने पर भी होंठों में सूजन हो सकती है। जबकि कई बार एलर्जी भी इसका कारण हो सकती है। आपको अपने ट्रिगर को पहचानना है और सूजन दूर करने के लिए उससे बचना है। अगर लगातार किस करने से होंठों में सूजन हुई है, तो उसे भी कुछ समय के लिए अवॉइड करें।
होंठों की सूजन दूर करने की कुछ दवाएं आपको बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के भी मिल सकती हैं। अगर सूजन ज्यादा है, तो आप अपने नजदीकी केमिस्ट से ये ओवर द काउंटर मेडिसिन ले सकती हैं।
याद रखिए कि आपके होंठों की नमी सूख गई है। जिसे वापस पाने के लिए आपको ढेर सारा पानी पीना है। इसकी जगह आप लिक्विड डाइट भी ले सकती हैं। मगर ज्यादा चाय, कॉफी या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचना है। ये सभी पेय आपके होंठों को और ज्यादा रूखा बना सकते हैं।
*कब डॉक्टर से संपर्क :*
अगर होंठों की सूजन 24 घंटे से ज्यादा समय से है, उनमें जलन हो रही है, कुछ भी खाना-पीना संभव नहीं हो पा रहा और दवाएं, क्रीम के इस्तेमाल के बाद भी अगर सूजन नहीं जा रही है , तो यकीनन यह डॉक्टर से परामर्श का समय है। और इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।