Site icon अग्नि आलोक

जान लिया….!

Share

क्या फर्क  पड़ता है 

अब तेरे आने से 

क्या फर्क पड़ता है,

अब तेरे जाने से 

हम तो चर्चित रहेंगे 

फिर भी 

इस जमाने में।

क्या फर्क पड़ता है

अब तेरे रोने से 

क्या फर्क पड़ता है

अब तेरे मुस्कुराने से।

हमने जान लिए हैं 

अब हर तरीके 

तेरे दिल बहलाने के।

क्या फर्क पड़ता है

अब दिल लगाने से

क्या फर्क पड़ता है

अब दिल दुखाने से

हमने जान लिया है,

महज ये

पल भर की खुशी है

पल भर की हंसी है।

राजीव डोगरा 

(भाषा अध्यापक)

गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा 

पता-गांव जनयानकड़

पिन कोड -176038

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Exit mobile version