जिसे आपने नेशनल क्रिएटर यू ट्यूबर पॉडकास्टर अवॉर्ड दिया था और ये कहा था कि अरे तुम्हें लोग कहेंगे तुम भाजपा की बात कर रहे हो ,फिर कहेंगे तुम भाजपा वाले बन गए हो ।वहीं रणवीर अलाहाबादिया आपका नाम मिट्टी में मिलाई दिए । अब इसे लोग गन्ना तो नहीं चुसाएंगे… सरकार.!
करोड़ों फॉलोवर्स के दम पर राजनीति का एजेंडा तय करने वाले रणवीर अलाहाबादिया अब अब भाजपा को भारी पड़ रहे है क्योंकि रणवीर अलाहाबादिया ने समय रैना (स्टैंडअप कॉमेडियन ) के शो में ऐसा कुछ बोल दिया कि उस पर देश के कई राज्यों में कई ऍफ़आईआर दर्ज हो गई । इस पॉडकास्टर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रणवीर की बातों से बेटियों , बहनों, माता पिता को भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है। केंद्र सरकार बताए कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने के लिए वो क्या प्लान रखती है ।नहीं तो आगे हम देखेंगे ।
मित्रों ,ये रणवीर अलाहाबादिया वो शख्स है जिसे मोदीजी ने नेशनल क्रिएटर यू ट्यूबर पॉडकास्टर का अवॉर्ड देते हुए आशीर्वाद भी दिया था और उसके बाद से तो अलाहाबादिया ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी मोदी साहेब का गुणगान करने में ! कहने का तात्पर्य बिछ गए थे मोदी और भाजपा के लिए और देश की राजनीति का एजेंडा तय करने लगे थे ।ये उन लोगों की जमात में शामिल लोगों में से भी एक है जो उदारवादियों पर हमला करने वालों को ताकत देते है । उन्होंने अपने शो में ये सवाल भी किए कि वो कौनसे भारतीय हैं जिन्हें आप देश से बाहर फेंकना चाहेंगे ।तमाम भड़काऊ मुद्दे , खटकने वाले सवाल भी उन्होंने खूब किए जिसके चलते उनके के शो में भीड़ बढ़ने लगी उनके लाखों फॉलोवर्स भी हो गए । लेकिन रणवीर अलाहाबादिया अर्श से फर्श पर जब आ गए जब वो समय रैना स्टैंडअप कॉमेडियन के शो में माता पिता द्वारा किए जाने वाले सेक्स को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि देश में लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए और अब अलाहाबादिया भाजपा को ही भारी पड़ रहे हैं । उनको लेकर जनता में इतना गुस्सा है कि सामने आ जाए तो पापड़ की तरह मसल दिए जाए ।
गौरतलब है कि डार्क कॉमेडी शो ने उनका माजना बिगाड़ दिया है जिसमें पहुंचकर वो सवाल करते है कि आप अपने मां बाप को सेक्स करते हुए कब तक देखेंगे या उसमें शामिल होकर उसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे । कॉमेडी के नाम पर किया गया भद्दा सवाल उस वक्त भी नजर अंदाज हो जाता यदि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा अलाहाबादिया के खिलाफ सामने नहीं आते और एफआईआर असम में दर्ज नहीं कराते। शो मुंबई में चल रहा था एफआईआर असम में दर्ज होने से देवेंद्र फडणवीस सरकार भी मैदान में आ जाती है ।एक के बाद एक तीस से अधिक एफआईआर उस भाजपाई गीत गाने वाले के खिलाफ दर्ज हो जाती है जिसके लिए मोदी साहेब ने कहा था कि अरे तुम्हें लोग कहेंगे तुम भाजपा की बात कर रहे हो ,फिर कहेंगे तुम भाजपा वाले बन गए हो ।
उल्लेखनीय है कि मोदी भक्त ने एक शो मैं यह भी कहा था कि दो करोड़ दूंगा यदि तुम .. ….चूसोगे । बताओं किधर से चूसोगे।दिमाग में गंदगी लेकर घूमने वाले रणवीर अलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने जमकर लताड़ा भी है ये भी कहा है कि तुम्हारे सवाल से माता पिता ,बहने ही नहीं पूरा समाज शर्मसार है । यदि तुम कहते हो कि लोग तुम्हारी जुबान काटने की बात कर रहे हैं तो ऐसी भाषा पर तुम्हारी जुबान काटने की बात तो होगी ही । ये बात और है कि सुप्रीम कोर्ट ने अलाहाबादिया की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है नहीं तो अश्लील बातों के लिए अलाहाबादिया पुलिस की अभिरक्षा में होता ।
अंत में यहीं कहूंगा कि बड़े चुनाव पूर्व जिस रणवीर अलाहाबादिया की मोदीजी में नेशनल क्रिएटर यू ट्यूबर पॉडकास्टर अवॉर्ड दिया था उसने समय रैना के शो मैं जो बोला शायद ये सोचकर बोला होगा कि अपन तो पक्के भाजपाई हैं ,मोदी ने सराहा है ,अपना क्या होगा । लेकिन अबकी बार वो उसी भाजपा वालों के तीर का निशाना बन गए जिनके लिए अलाहाबादिया ने उदारवादियों को देश के लिए घातक बताया था और मोदी साब को भारत भाग्य विधाता।अब सवाल यह है कि क्या सोचकर प्रधान सेवक ने अलाहाबादिया नेशनल क्रिएटर यू ट्यूबर पॉडकास्टर अवॉर्ड दिया था और अपना आशीर्वाद भी । जिस तरह से अब लोग रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ खड़े हुए हैं उससे एक बात तो साफ है कि अब ऐसे लोग देश में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे जो आग लगाने का काम करते है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भी अब कई मामलों में अपनी बात कह रही है । लेकिन देश में एक वर्ग ऐसा भी है जो अलाहाबादिया जैसे के साथ भी खड़ा है और यह कह रहा है कि ये कोई हिंसा नहीं है , माफी मांग ली है फिर काहे कि एफआईआर ।
अब तक अलाहाबादिया का मामला आदरणीय प्रधान सेवक तक भी तो पहुंच गया ही होगा । अब ये देखना होगा कि मोदीजी ने जिस भक्त को अवॉर्ड,आशीर्वाद दिया उस जैसे दूसरे भक्तों के लिए वो क्या नियम बनाते है जो हमारी युवा पीढ़ी को गलत तरीके से जवान बनाना चाहते हैं । मोदीजी को तो उन हैट स्पीच देने वालों को भी प्रतिबंधित करना चाहिए जो नूपुर शर्मा,हैदराबादी विधायक टी राजा सिंह , ओवैसी के भाई की तरह तेजाब उगलकर देश का माहौल बिगाड़ते है ।अभी के सार समाचार तो यह कहते हैं मोदी भक्त अलाहाबादिया नेशनल क्रिएटर यू ट्यूबर पॉडकास्टर ने स्वामीजी ( मोदीजी) का नाम मिट्टी में मिला दिया है । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों के निशाने पर देवदूत भी है और उनके भक्त भी और वो तमाम लोग भी जो अलाहाबादिया से जुड़े हुए थे।
ब्रजेश जोशी, इंदौर

