टीवी एक्टर मनु वर्मा ने खुलासा किया है कि वह और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस सिंधु वर्मा 25 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिलहाल अलग रह रहा है और उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. मनु वर्मा और सिंधु वर्मा मलयाली टीवी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर हैं. मनु ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दो-तीन साल पहले तक प्यार में थे और साथ रह रहे थे, लेकिन बाद में समस्याएं शुरू हुईं.
टीवी एक्टर मनु वर्मा का कहना है कि अभी उनका तलाक ऑफिशियल नहीं है, लेकिन उनके दोबारा साथ आने की संभावना बहुत कम है. मनु वर्मा ने कहा “मेरी पत्नी और मैं फिलहाल अलग रह रहे हैं. हम अभी कानूनी रूप से तलाकशुदा नहीं हैं. हमारे फिर से साथ आने की संभावना बहुत कम है. यह कहने का कोई मतलब नहीं है कि हम प्यार में थे और साथ में जिंदगी शुरू की थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)
मनु वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा, “हमसे भी ज्यादा प्यार करने वाले और साथ रहने वाले कई लोग अलग हो गए हैं.” मनु ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दो-तीन साल पहले तक प्यार में थे और साथ रह रहे थे, लेकिन बाद में समस्याएं शुरू हुईं. उन्होंने कहा, “यह सब होने में ज्यादा समय नहीं लगता.” मनु वर्मा ने आगे कहा कि रिश्ते जल्दी बदल सकते हैं और हालात अनुकूल न हों तो मजबूत रिश्ते भी टूट सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)
मनु वर्मा ने कहा, “जब आपसी तालमेल नहीं रहता, तो अलग रहना ही बेहतर है. साथ रहकर संघर्ष करने की जरूरत नहीं है. अगर साथ रहते हुए समस्याएं बढ़ जाएं तो क्या फायदा? ऐसा क्यों करना?” मनु वर्मा ने यह भी बताया कि कई विदेशी देशों में लोग अलग होने के बाद भी दोस्ताना संबंध बनाए रखते हैं, और अगर ऐसी सोच यहां भी विकसित हो जाए तो यह सकारात्मक बदलाव होगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे तलाक के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369
मनु वर्मा ने जोर देकर कहा कि अलग हुए जोड़ों का अच्छे संबंध बनाए रखना गलत नहीं है. उन्होंने कहा,”केरल में ऐसा नहीं है. यहां लोग अलग होने के बाद अगर फिर मिल जाएं तो एक-दूसरे को बर्बाद करने को तैयार रहते हैं, है ना?” कानूनी प्रक्रिया के भावनात्मक तनाव के बारे में बात करते हुए मनु ने कहा कि फैमिली कोर्ट के मामले बेहद तनावपूर्ण होते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)
मनु वर्मा ने बताया कि अलग हुए जोड़े अक्सर कोर्ट में एक-दूसरे को दोषी ठहराते हैं. उन्होंने कहा,”अलग हुए लोग कभी एक-दूसरे के बारे में अच्छा नहीं बोलते. कोर्टरूम में सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप और कीचड़ उछालना होता है. इसी वजह से वहां जाने में हिचकिचाहट होती है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)
मनु और सिंधु वर्मा के तीन बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा अमेरिका में आईटी इंजीनियर है और दूसरा बच्चा बेंगलुरु में रहता है. तीसरी बेटी है, जिसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं. मनु ने कहा कि उन्होंने कभी अपने पिता का नाम इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया. वह दिग्गज एक्टर जगन्नाथ वर्मा के बेटे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने कभी इंडस्ट्री में उनकी सिफारिश नहीं की, बल्कि उन्हें पढ़ाई पूरी करने और स्थिर सरकारी नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)
अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने 1994 बैच में पुलिस टेस्ट दिया था, क्योंकि उनके पिता को लगता था कि एक्टिंग का प्रोफेशनल का पेशा अनिश्चित है और इसमें फिक्स इनकम नहीं है. उन्होंने कहा,”मुझे जो नहीं मिला, उसकी चिंता नहीं करता. मैं सोचता हूं, कम से कम इतना तो मिला. अगर नुकसान की बात करें, तो नुकसान तो हुए हैं. मैं ज्यादा पीआर का काम नहीं करता. मैं किसी को फोन करके मौके नहीं मांगता.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)
मनु और सिंधु वर्मा ने ‘कदमत्ताथु कथनार’, ‘पूक्कलम वरवाई’ और ‘कुमकुमचेप्पु’ जैसे टीवी शोज में साथ काम किया है. वहीं, सिंधु वर्मा अपने टेलीविजन सीरियल्स जैसे ‘एथो जन्म कल्पनायिल’ और ‘पंचग्नि’ में अपने किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sindhuvarma369)

