भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार, 19 नवंबर को खेला जा रहा है। दोनों टीमें 20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने आई हैं। यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। कई मशहूर हस्तियां मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अथिया शेट्टी, गौरी खान, सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, शनाया कपूर, आशा भोसले भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा
अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों अभिनेत्रियां मौजूद हैं। दोनों अभिनेत्रियों को स्टेडियम में साथ में देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा सफेद और नीले मैक्सी गाउन में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अथिया शेट्टी
वहीं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में नजर आई हैं। अभिनेत्री सफेद टॉप, काली जींस और गुलाबी रंग की लूज शर्ट में नजर आई हैं। अभिनेत्री कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी स्टेडियम में फाइनल का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच चुके हैं।

शाहरुख खान
इसके अलावा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी पत्नी गौरी खान के साथ मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच चुके हैं।
सुहाना खान, आयुष्मान, दीपिका-रणवीर
वहीं, एक अगली तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ आयुष्मान खुराना और सुहाना खान भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में चारों सितारे मैच का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर, दीपिका पादुकोण, अबराम खान
सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर, दीपिका पादुकोण, अबराम खान भी स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे हैं।
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान – फोटो : सोशल मीडिया
जवान अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सितारे फाइनल मैच के दौरान खुशी से झुमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण, सुहाना खान – फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान मैच देखती हुई नजर आ रही हैं।