अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शाहरुख, दीपिका, अनुष्का समेत कई मशहूर हस्तियां फाइनल देखने आए

Share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार, 19 नवंबर को खेला जा रहा है। दोनों टीमें 20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने आई हैं। यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। कई मशहूर हस्तियां मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अथिया शेट्टी, गौरी खान, सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, शनाया कपूर, आशा भोसले भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच चुकी हैं।

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

अनुष्का शर्मा

अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों अभिनेत्रियां मौजूद हैं। दोनों अभिनेत्रियों को स्टेडियम में साथ में देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा सफेद और नीले मैक्सी गाउन में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

अथिया शेट्टी

वहीं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में नजर आई हैं। अभिनेत्री सफेद टॉप, काली जींस और गुलाबी रंग की लूज शर्ट में नजर आई हैं। अभिनेत्री कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।  

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी स्टेडियम में फाइनल का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच चुके हैं।

शाहरुख खान

इसके अलावा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी पत्नी गौरी खान के साथ मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। 

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

सुहाना खान, आयुष्मान, दीपिका-रणवीर

वहीं, एक अगली तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ आयुष्मान खुराना और सुहाना खान भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में चारों सितारे मैच का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर, दीपिका पादुकोण, अबराम खान

सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर, दीपिका पादुकोण, अबराम खान भी स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। 

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान – फोटो : सोशल मीडिया

जवान अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सितारे फाइनल मैच के दौरान खुशी से झुमते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium

दीपिका पादुकोण, सुहाना खान – फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान मैच देखती हुई नजर आ रही हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें