Site icon अग्नि आलोक

*विपक्ष के कई मुख्यमंत्रियों पर दर्ज है अपराधिक मामले:130वें संविधान संशोधन से आ जाएगें संकट में*

Share

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल भेज कर कुर्सी छीनने वाला संविधान संशोधन (130वां) विधेयक पारित होने के बाद विपक्ष के कई मुख्यमंतत्रियों जैसे – रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धारैमिया (कर्नाटक) हेमंत सोरेन (झारखंड), सुखविन्दर सिंह (हिमाचल प्रदेश) की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी. इन मुख्यमंत्रियों को केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी या/और सीबीआई इन पर लंबित मुकदमों के आधार पर गिरफ्तार कर 30 दिन से अधिक समय अपनी हिरासत में रखेगी ताकि इन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा कर इनके राज्यों की सरकारों को अस्थिर किया जा सके. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू पर भी 19 आपराधिक प्रकरण लंबित हैं. वे जब तक शरणागत रहेंगे तब तक उनकी कुर्सी बची रहेगी. अब यदि उनमें और उनके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी तथा तेलंगाना के पूर्व मुख्य्मंत्री चंद्रशेखर राव में जरा भी राजनीतिक बुद्धि है तो वे इस संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देंगे. क्योंकि भविष्य में ये पूर्वमुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री बन सकते हैं और तब इन्हें केंद्र सरकार की दया पर ही रहना पड़ेगा.

देश के 40% मुख्यमंत्री पर दर्ज हैं आपराधिक मामलेः एडीआर

भास्कर न्यूज नई दिल्ली. देश के 30 में से 12 सीएम ने खुद पर आपराधिक केस दर्ज होने की जानकारी दी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट मौजूदा सीएम के शपथपत्रों के आधार पर तैयार की है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब केंद्र एक नया कानून लाने की तैयारी में है। इसके तहत अगर पीएम, सीएम पर गंभीर आपराधिक आरोप लगते हैं और वे 30 दिन से ज्यादा जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।

रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा 89 केस, 10 सीएम पर गंभीर आपराधिक मामले

रेवंत रेड्डी, तेलंगाना ।

47

चंद्रबाबू, आंध्र प्रदेश

स्टालिन, तमिलनाडु

19

सिद्धारमैया, कर्नाटक

13

हेमंत सोरेन, झारखंड

15

फडणवीस, महाराष्ट्र

14

सुखविंदर सिंह, हिमाचल

14

पी. विजयन, केरल

12

पीएस तमांग, सिक्किम

1

भगवंत मान, पंजाब

1

मोहन मांझी, ओडिशा

1

10 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ गंभीर

भजन लाल, राजस्थान

आपराधिक केसः 10 मुख्यमंत्री यानी 33% ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें हत्या की कोशिश, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी जैसे आरोप शामिल हैं।

2 सीएम अरबपतिः चंद्रबाब के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 30 में से 2 अरबपति हैं। जो करीब 7% हैं। सभी 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपए है।

89

पांच सबसे अधिक संपत्ति वाले सीएम (संपत्ति करोड़ में)

चंद्रबाबू नायडू

2931.8

पेमा खांडू

2332.5

सिद्धारमैया

251.93

नेफ्यू रियो

₹46.95

मोहन यादव

₹42.04

एन. रंगास्वामी

38.39

पांच सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री (संपत्ति रुपए में)

ममता बनर्जी

₹15.3 लाख

उमर अब्दुल्ला

₹55.2 लाख

पिनाराई विजयन

₹1.18 करोड़

भजन लाल शर्मा

₹1.46 करोड

योगी आदित्यनाथ

₹1.54 करोड़

Exit mobile version