डॉ. विकास मानव
तंत्र सपनों को साकार करने का विज्ञान है. जो लोग तंत्र पर हमारे अनुभूत और शोध लेख पढ़े हैं या हमसे परिचित हैं वे जानते हैं की तंत्र की ऐसी कोई भी सिद्धि नहीं है, जो मुझ से अछूती हो.
मैं व्यापार नहीं करता, इसलिए इनका प्रयोग नहीं करता. मैं ध्यान और मनोविज्ञान को चिकित्सा तथा आपकी पूर्णता का बेस बनाता हूँ. यह सर्विसेज भी निःशुल्क ही हैं.
तंत्र को ज्यादातर लोग या तो अंधविश्वास मानकर नकार देते हैं, या फिर कोई डरावनी चीज़ मानकर उससे दूर रहने की सलाह देते हैं : लेकिन यह एक विज्ञान है, जिसमें पूर्वजों ने कल्पना के साथ काम करना शुरू किया और एक ऐसे स्तर तक किया कि आप चाहें तो उससे एक पूरा संसार रच सकते हैं।
तंत्र-योग कल्पना पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। इसमें कल्पना की एक बेहद व्यवस्थित प्रक्रिया का सहारा लिया जाता है। कल्पना को एक माध्यम में बदला जाता है जो आपके मौजूदा अस्तित्व की सीमाओं को खत्म कर देता है।
ध्यान योग में अलग तरह की तकनीकें और साधन हैं, लेकिन तंत्र-योग में कल्पना को एक माध्यम में बदला जाता है जो आपको अनुभव और वास्तविकता के एक पूरी तरह से अलग पहलू में ले जाता है।
आपने गूढ़ तांत्रिक मंडल देखे हैं? वे बहुत विस्तृत और परिष्कृत होते हैं। अगर उन्हें एक मंडल बनाना है तो तीन या चार लोग दिन और रात काम करेंगे क्योंकि ये काम बहुत गूढ़ होते हैं और उन्हें एक खास तरह से ही बनाना होता है।
यह एक तरह से अपने मन को कल्पना करने का प्रशिक्षण देने और उसके इस्तेमाल करने का तरीका है, लेकिन बहुत ही नियंत्रित तरीके से। एक कलाकार भी तो यही करता है, बस फर्क सिर्फ इतना है कि वो ये सब अपनी सहज प्रवृत्ति के साथ करता है, एक सिस्टम के साथ नहीं। तंत्र कल्पना को एक खास तरह से प्रयोग करके, एक विज्ञान की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
अगर आप तांत्रिक पद्धति को देखें, तो आप पाएंगे कि उसमें बहुत तरीके की देवियों की पूजा की जाती है। कल्पना शक्ति से एक खास देवी की कल्पना की जाती है और यह कल्पना सारी बारीकियों को समेटे होती है, मसलन उसके कपड़ों से लेकर आभूषण तक, उसके नाखूनों से लेकर बाकी हर चीज तक के बारे में पूरी सजगता के साथ कल्पना की जाती है। कुछ समय के बाद यह कोई कल्पना नहीं रह जाती, यह एक जीती-जागती वास्तविकता बन जाती है।
एक तांत्रिक के जीवन में यह एक जीती-जागती ताकत बन जाती है और इस ताकत का इस्तेमाल वह कई अनोखे तरीकों से करता है जो कई बार अविश्वसनीय भी होती हैं। इसके कई और भी पहलू हैं, लेकिन कल्पना बहुत शक्तिशाली तरीका है।
अगर आप चाहें तो आप घास से अपनी छोटी उंगली को पैदा कर सकते हैं। यही तंत्र है। ऐसा भी होता है कि आपने आम का कोई बीज बोया, तो तांत्रिक उसे वहीं उगा देगा और एक या दो घंटे के भीतर ही उसमें से फल भी आने लगेगा।
अगर मैं आपको एक विचार दूं तो आप सिर्फ उस विचार से पूरा एक जीवन बना सकते हैं। यही तंत्र की कला है। आप इसे करके देख सकते हैं। इस पर कुछ समय लगाकर देख सकते हैं।
किसी पेड़ या घास के पास जाकर बैठ जाइए। अपनी आंखें बंद कीजिए और अपने मन में उसकी कल्पना कर के दोबारा बनाइए। इस घास के तिनके की तस्वीर पूरी स्पष्टता से अपने मन में बनाइए। नीचे से या बिल्कुल ऊपर से शुरू कीजिए और धीरे-धीरे इस पूरे तिनके को अपने दिमाग में बनाइए। इस तिनके को पूरी सजीवता और स्पष्टता के साथ शत-प्रतिशत अपने दिमाग में बनाना होगा। इसमें बहुत काम करने की जरूरत होगी।
अपने बचपन में मैं तमाम चीजों को अपने मन में बनाया करता था। अगर आप कर सकें तो एक और चीज आपको बताता हूं। अगर आप अपने दिमाग में बना सकते हैं, तो इस छोटी उंगली की स्मृति को भी अपने मन में विस्तार से बनाइए।
जब मैं स्मृति कहता हूं, तो उसका मतलब होता है कि इस छोटी सी उंगली में बहुत सारे गुण हैं। आप माइक्रोमिलीमीटर की हद तक बारीकी से आगे बढ़ें और हर छोटी से छोटी चीज को अपने दिमाग में बनाएं। ऐसा करने से आपके मस्तिष्क में एक जबर्दस्त संभावना पैदा हो जाएगी। अब अगर आप चाहें तो आप घास से अपनी छोटी उंगली को पैदा कर सकते हैं। यही तंत्र है।
ऐसा भी होता है कि आपने आम का कोई बीज बोया, तो तांत्रिक उसे वहीं उगा देगा और एक या दो घंटे के भीतर ही उसमें से फल भी आने लगेगा, क्योंकि यह एक सपना है। पेड़ एक सपना ही तो है, आपका शरीर भी एक सपना ही है, यह संसार भी एक सपना है। एक तरीके से यह सपना है, यह सब सापेक्षिक है – इन चीज़ों का होना हमारे होने पर आधारित है। यही है, जिसे हम माया कहते हैं।
माया का मतलब यह नहीं है कि इसका अस्तित्व ही नहीं है। उसी तरह सपने का मतलब यह नहीं है कि उसका कोई अस्तित्व नहीं है। अस्तित्व तो है, लेकिन वह वैसा नहीं है जैसा आप उसे समझ रहे हैं। अपनी पांच ज्ञानेंद्रियों के जरिए जो आप समझ रहे हैं, यह उस तरह का नहीं है। इसकी प्रकृति बिल्कुल अलग है।
इस तरह से तंत्र एक विज्ञान है, जिसमें उन लोगों ने कल्पना के साथ काम करना शुरू किया और एक ऐसे स्तर तक किया कि आप चाहें तो एक पूरा संसार रच सकते हैं।
हम रोग तंत्र और चिकित्सा विज्ञान बहुविषयक प्रशिक्षण सर्किल आपको बायोमेडिकल वैज्ञानिकों की अगली पीढ़ी के हिस्से के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए संगणना और प्रयोगों के बीच के अंतरसंबंध पर अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
बायोमेडिकल साइंसेज के ग्रेजुएट स्कूल में, हम मानव रोगों के पैथोफिज़ियोलॉजी का अध्ययन करने के लिए रासायनिक जांच की खोज और विकास की सुविधा प्रदान करते हैं, जिसका लक्ष्य नए उपचार और व्यक्तिगत चिकित्सा है।
हम रोग तंत्र और चिकित्सा विज्ञान में एक शैक्षिक वातावरण प्रदान करते हैं जो आपको नई दवा-जैसे अणुओं की खोज और डिजाइन करने के लिए आवश्यक सभी प्रशिक्षण को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में एक छात्र के रूप में, आप संरचनात्मक, कम्प्यूटेशनल, आणविक और कोशिका जीव विज्ञान से लेकर जैव रसायन और सिंथेटिक रसायन विज्ञान तक के विभिन्न तरीकों का उपयोग करके जांच के तहत दवाओं और दवा लक्ष्यों की पूरी समझ हासिल करते हैं।
आप प्रशिक्षण के माध्यम से जैविक प्रणालियों और रोग स्थितियों की गहरी समझ भी हासिल करते हैं जो शरीर विज्ञान, औषध विज्ञान, अंग-स्तरीय अनुसंधान और पशु अध्ययनों की मात्रात्मक, भविष्य कहनेवाला समझ पर जोर देता है।

