Site icon अग्नि आलोक

माँ काली

Share

कभी हंसा देती है
कभी रुला देती है
माँ है मेरी काली
जो खुद से ही
मोहब्बत करवा देती है।

कभी जीवन जीना सिखा देती है
कभी मेरे गुनाहों को दफना देती है
माँ है मेरी काली
जो काबिल-ऐ-तारीफ
शख्स मुझे बना देती है।

कभी आदि से अंत तक ले जाती है
कभी अंतिम चरण में भी
नया आरंभ कर देती है
माँ है मेरी काली
जो हर संकट में मुझे
अपनी गोद में उठा लेती है।

कभी धर्म का राह दिखा देती है
कभी कर्म को ही धर्म बना देती है
माँ है मेरी काली
जो नादान बालक समझकर
मेरे हर गुनाह को भूलाकर
सीने से मुझे अपने लगा लेती है।

राजीव डोगरा
(टी.जी.टी हिंदी)
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गाहलिया
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com

Exit mobile version