Site icon अग्नि आलोक

देपालपुर विधानसभा में लगातार कोरोना संक्रमण इन्दौर दूध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने लिखा पत्र….. कोविड केयर सेंटर की माँग की

Share

देपालपुर। विधानसभा के चारों नगर  केंद्रों देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा, हातोद और सभी गांव से लगातार कोरोना संक्रमण की खबरे ओर संक्रमण से होने वाली मृत्यु के समाचार मिल रहे हैं। जिससे चिंतित दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान , स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त इंदौर संभाग , कलेक्टर इंदौर को पत्र लिखकर देपालपुर में कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण देपालपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी से फैल रहा है जिसके कारण कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देपालपुर में कोविड केयर सेंटर नहीं होने से मरीजों को इंदौर के अस्पतालों में भर्ती होने में बड़ी मुश्किल सामने आ रही है परंतु इंदौर अस्पतालों में कहीं भी बेड की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों की मृत्यु हो रही है ऐसी स्थिति में देपालपुर में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ करना अति आवश्यक हो गया है कोरोना सेंटर प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को समय पर उपचार मिल जाएगा।

Exit mobile version