देपालपुर। विधानसभा के चारों नगर केंद्रों देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा, हातोद और सभी गांव से लगातार कोरोना संक्रमण की खबरे ओर संक्रमण से होने वाली मृत्यु के समाचार मिल रहे हैं। जिससे चिंतित दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान , स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त इंदौर संभाग , कलेक्टर इंदौर को पत्र लिखकर देपालपुर में कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण देपालपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी से फैल रहा है जिसके कारण कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देपालपुर में कोविड केयर सेंटर नहीं होने से मरीजों को इंदौर के अस्पतालों में भर्ती होने में बड़ी मुश्किल सामने आ रही है परंतु इंदौर अस्पतालों में कहीं भी बेड की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों की मृत्यु हो रही है ऐसी स्थिति में देपालपुर में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ करना अति आवश्यक हो गया है कोरोना सेंटर प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को समय पर उपचार मिल जाएगा।
You may also like
इंदौर के नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
Share इंदौर के छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव सामने आते ही शहर की राजनीति गरमा गई है. नगर निगम की एमआईसी बैठक में स्टेडियम का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया. कांग्रेस इसे...
3 min read
*इन्दौर में 5 अप्रैल को मनेगा वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान दिवस; 5 समाजसेवी महिलाएँ होंगी सम्मानित*
Share इन्दौर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा और साहस की प्रतिमूर्ति वीरांगना झलकारी बाई के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी...
2 min read
सिंहस्थ 2028 मे सिलारखेड़ी परियोजना के जल से श्रद्धालुओं को स्न्नान कराया जाएगा,शिप्रा नदी बनी रहेगी प्रवाहवान
Share सिंहस्थ 2028 के लिए सिलारखेड़ी परियोजना की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसका काम अब युद्ध स्तर पर चलता नजर आ रहा है. आने वाले सिंहस्थ 2028 मे इसी पानी के जल से श्रद्धालुओं को स्न्नान कराया जाएगा. अब इस पर सांसद...
3 min read




