Site icon अग्नि आलोक

सर्दियों में जरूर खाएं मेथी के लड्डू

Share

सुधा सिंह

     _सर्दियों मे मेथी के लड्डू  खाने चाहिए. ये बहुत फायदेमंद है. सर्दियों में अक्सर कमर दर्द , घुटने दर्द joints pain की problm रहती हैं. अगर आप रोज सुबह दुध के साथ एक लड्डू लेंगे तो आप  जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, सर्दी से होने वाले दर्द से दूर रहेंगे._

*घटक द्रव्य :*

मेथी दाना – 50 ग्राम 

गेहूं का आटा – 250 ग्राम 

घी  250 ग्राम 

बारिक गोंद 

बादाम  200gm

काली मिर्च 

 सोंठ पाउडर 

इलायची पाउडर 

चीनी या गुड़ – 250 ग्राम.

*निर्माण विधि :*

मेथी को अच्छी तरह साफ कपड़े से पोंछ लें.

 साफ की हुई मेथी को मिक्सर में आटे जैसी पीस लीजिये. 

पिसी हुई मेथी को घी में डालकर तीन चार  घंटे के लिये भिगो दीजिये.ताकि मैथी की कड़वाहट चली जाती हैं.

आप मैथी को दूध में भी भिगो सकते हैं लेकिन दुध में चार पांच घण्टे भिगोने के बाद मैथी को पहले अलग से पहले अच्छे से  सेकना पड़ेगा ताकि मैथी में गीलापन नही रहे लड्डू खराब होने का डर रहता है इसलिए मैंने मैथी को घी में ही भिगोया है.

बादाम को भी मिक्सी में बारीक पिस लीजिये. कढाई में घी डालकर मीडियम आंच पर आटा सेकना है. साथ में बारीक गोंद भी मिक्स कर ले ताकि आटे के साथ साथ गोंद भी हो मिक्स जाये.

    अब आटे को हल्का ब्राउन होने तक भून ले.  इसमें घी में भीगी हुई मैथी पाउडर ,पिसी हुई कालीमिर्च पाउडर, सोंठ पावडर और बारिक की हुई बादाम ,थोड़ी सी केसर मिक्स कर ले और 10 __15 मिनट  वापस सेक लें.

जब अच्छा सिक जाए इसमें बारिक किया हुआ गुड़  अच्छी तरह से मिक्स कर दे और अच्छी तरह से हिला दे. गैस बन्द कर दे और इसमें पिसी हुई इलायची मिक्स कर दे. अब इसके गोल गोल लड्डू बना लें.

      लड्डू को एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख लीजिये और रोजाना सुबह या शाम गरम दूध के साथ एक मेथी का लड्डू खाइये. घुटने के दर्द, कमर के दर्द, सर्दी से होने वाले दर्द से बचे रहिये.

मेथी के लड्डू आप  देशी शक्कर से भी  बना सकते  हैं लेकिन सर्दी में गुड ज्यादा फायदा करता है इसलिए मैंने गुड़ में बनाए.

गोंद के फूले अलग से नही करे  अलग से करने से बराबर फूले नहीं होते हैं कभी कोई dark हो जाता है कभी कोई गोंद कच्चा रह जाता है. आटे के साथ करने से सब एकदम बराबर हो जाते है.

Exit mobile version