डॉ. विकास मानव
…………………………………………………
पूर्व कथन :
अब ये एलियंस प्रेतात्मा हैं या बलात्कारी इंद्र जैसी देवात्मा : नास्तिक लोग या कथित विज्ञानवादी लोग पता कर के हमें बताएं. मैंने इस पोर्टल पर कई शोध लेख पैरा साइकॉलोजी पर दिए हैं. सभी की भूमिका में मैंने यह लिखा है :
आप हवा नहीं देखते तो क्या वह नहीं है? स्वास मत लें, आपको आपकी औकात पता चल जाएगी. अगर आप सत्य नहीं देख पाते तो यह आपका अंधापन है. अगर आप अपेक्षित को अर्जित नहीं कर पाते तो यह आपकी काहिलताजनित विकलांगता है. मेरा स्पस्ट उद्घोष है — बिल से बाहर निकलें, समय दें : सब देखें, सब अर्जित करें.
लोग रहस्यमय दुनिया के चित्र-विचित्र पहलुओं की चर्चा करते हैं. पचास प्रतिशत लोग तो और जिज्ञासु भी हो जाते हैं। शेष ऐसे विषय को अविश्वसनीय मान लेते हैं
वजह तंत्र के नाम पर तथाकथित/पथभ्रष्ट तांत्रिकों की लूट और भोगवृत्ति रही है। इन दुष्टों द्वारा अज्ञानी, निर्दोष लोगों को सैकड़ों वर्षों से आज तक छला जाता रहा है। परिणामतः तंत्र विद्या से लोगों का विश्वास समाप्तप्राय हो गया है।
तंत्र ‘सत्कर्म’- ‘योग’ और ‘ध्यान ‘ की ही तरह डायनामिक रिजल्ट देने वाली प्राच्य विद्या है. इस के प्रणेता शिव हैं और प्रथम साधिका उनकी पत्नी शिवा. जो इंसान योग, ध्यान, तंत्र के नाम पऱ किसी से किसी भी रूप में कुछ भी लेता हो : वह अयोग्य और भ्रष्ट है. यही परख की कसौटी है.
तंत्र के नियम और सिद्धान्त अपनी जगह अटल, अकाट्य और सत्य हैं। इन पर कोई विश्वास करे, न करे लेकिन इनके यथार्थ पर कोई अंतर पड़ने वाला नहीं है।
सूक्ष्मलोक, प्रेतलोक, अदृश्य शक्तियां, मायावी शक्तियां आदि सभी होती हैं. प्रेतयोनि और देवयोनि को विज्ञान भी स्वीकार कर चुका है — निगेटिव और पॉजिटिव एनर्ज़ी के रूप में. जिनको साक्ष्य या निःशुल्क समाधान चाहिए वे व्हाट्सप्प 9997741245 पर संपर्क कर सकते हैं.
———————————————-…..
_*एलियन यानी यूएफओ* को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहती हैं। कई गवाहों ने आरोप लगाया है कि यूएफओ ने मनुष्यों के साथ यौन संबंध बनाए हैं और कई महिलाओं को गर्भवती भी छोड़ दिया है।_
एलियन यानी यूएफओ को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहती हैं। अब कई गवाहों ने आरोप लगाया है कि यूएफओ ने मनुष्यों के साथ यौन संबंध बनाए हैं और कई महिलाओं को गर्भवती भी छोड़ दिया है।
_'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा पेंटागन को सौंपे दस्तावेजों में ऐसे दावे किए गए थे। 'Anomalous Acute and Subacute Field Effects on Human and Biological Tissues' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।_
अमेरिका स्थित एक अनुसंधान एजेंसी MUFON ने एक सूची तैयार की है। यह मनुष्यों और उनकी आवृत्ति पर UFO देखे जाने के जैविक प्रभावों बात करती है।
गर्भावस्था, यौन मुठभेड़ यानी रेप, टेलीपैथी का अनुभव और कथित टेलीपोर्टेशन जैसी विचित्र घटनाओं का जिक्र किया गया है। इस अध्ययन में यूएफओ और मनुष्यों के बीच पांच कथित यौन मुठभेड़ों की बात भी कही गई है।
_रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएफओ यानी एलियन देखे जाने से गवाह घायल हो सकते हैं। विकिरण से जलने, मस्तिष्क की समस्याओं और क्षतिग्रस्त नसों से पीड़ित हो सकते हैं। डीआईए के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि ऐसी वस्तुएं संयुक्त राज्य के हितों के लिए खतरा हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "मनुष्यों को विचित्र वाहनों के संपर्क में आने से घायल पाया गया है।"_
यह रिपोर्ट पेंटागन के गुप्त यूएफओ कार्यक्रम, एडवांस्ड एविएशन थ्रेट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम (एएटीआईपी) से संबंधित डीआईए दस्तावेजों के 1500 से अधिक पृष्ठों का एक हिस्सा है। इसमें एक और दस्तावेज शामिल है जो यह निर्धारित करता है कि असंगत व्यवहार को कैसे वर्गीकृत किया जाए।
_यानी भूतों के साथ मुठभेड़, यति, आत्माएं, कल्पित बौने और अन्य पौराणिक संस्थाएं जिन्हें AN3 के रूप में वर्गीकृत किया गया।_
*(लेखक चेतना विकास मिशन के निदेशक हैं)*

