Site icon अग्नि आलोक

नव वर्ष 2023 : स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाएं, समय नहीं बदलता

Share

डॉ. विकास मानव

आदिम युग से अब तक हम निरंतर विकास से यहां तक आए हैं। मगर भौतिक प्रगति की अंधी दौड़ में हम आधिभौतिक प्रगति भूल गए। 

        *जीवन सिर्फ पंच-भौतिक तत्वों पर आधारित नहीं। इनसे आपका शरीर बना है, आप नहीं। आप भावना-संवेदना-चेतना  का समुच्चय यानी आत्म-रूप हैं।*

        जीवन की गाड़ी एक पहिए पर दौड़ाने की कोशिश हुई, दुर्घटना सामने है। तमाम संसाधन-सुविधाएं हैं: मगर प्रेम-अपनत्व,वास्तविक खुशी-तृप्ति नदारत। 

हम यंत्र बन गए, खुदगर्जी की आग में तपकर। *बचपन में खुश थे। यह खुशी क्रमश: बढ़ती तो विकास होता। डेललपमेंट की थ्योरी तब हम सही सिद्ध कर पाते।*

 समय तो जहां का तहां। हम बदल गए: केवल नकारात्मक पहलुओं के तहत।

        तमाम उम्र बर्बाद होती रही, हम दुख और अतृप्ति की ओर ही बढ़ते रहे।

अब 2022 के साथ एक वर्ष और कम हुआ। *जीवन का अनमोल समय व्यर्थ जाने का अफ़सोस नहीं। उलटे हम नशे में, जड़ता में, वेहोशी में जश्न मनाते हैं। इससे बड़ा गधापन और क्या होगा:* जरा सोचकर देखिए।

     यूं ही चलता रहा तो बचपन से कफन तक का सफर महा-दुख,निपट अतृप्ति के अंबार में ही समाप्त होगा।

 *दृष्टिकोण बदलें, राह बदलें और जरूरी हो तो हमराह भी।*

   खुद को शरीर मानकर, शरीर आधारित संबंघ-संसार-बाजार को ही सच मानकर वहुत घिसट लिए।

      अप ‘स्व’ के स्वीकारें। अंतस की सुनें और उसके कहे अनुसार आत्म- कल्याण, लोक-कल्याण को लक्ष्य बनाकर अपनी खुशी-तृप्ति के लिए जीएं।

Exit mobile version