Site icon अग्नि आलोक

विदेशी धरती पर बसने में नंबर वन भारतीय, मुस्लिम देश बने पहली पसंद, UAE में सबसे ज्यादा NRI

Share

बात 9 जनवरी 1915 की है। मोहनदास करमचंद गांधी दक्षिण अफ्रीका में गोरों के खिलाफ अहिंसा का कामयाब प्रयोग करके भारत लौटे। यही वो दिन है जिसने हमारी आजादी की लड़ाई को न सिर्फ सबसे बड़ा नेता, बल्कि सबसे कारगर हथियार भी दिया। नेता थे- महात्मा गांधी और हथियार- अहिंसा।

ठीक 88 साल बाद 2003 में इस दिन को याद करते हुए पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) मनाया गया। मकसद था, देश के विकास में प्रवासी भारतीयों यानी NRIs के योगदान को पहचान देना। उनकी सराहना करना। 2015 से इसके फॉर्मेट में बदलाव किया गया। तब से PBD की थीम तय की जाती है। दिसंबर से तय थीम पर कॉन्फ्रेंस समेत कई कार्यक्रम होते हैं। इस साल प्रवासी भारतीय दिवस की थीम आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक 210 देशों में 1.34 करोड़ NRI हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 1.75 करोड़ भारतीय दूसरे देशों में रहते हैं। किसी भी दूसरे देश के मुकाबले अप्रवासियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि दूसरे देशों में रहने के मामले में भारतीय नंबर-1 हैं। आम धारणा के उलट इस मामले में अमेरिका के मुकाबले UAE जैसे मुस्लिम देश भारतीयों की पहली पसंद हैं।

NRI की परिभाषा: ऐसे भारतीय नागरिक जो 183 दिन से ज्यादा दूसरे देशों में रहते हैं। दूसरे शब्दों में जो 182 दिनों से कम भारत में रहते हैं।

भारतीय न केवल तमाम देशों में बतौर प्रवासी रहते हैं, बल्कि वहां के नागरिक भी हैं। ऐसे लोग पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIO) कहलाते हैं। ये लोग भारतीय मूल के वे विदेशी नागरिक हैं, जो या तो खुद कभी भारत के नागरिक थे या उनके माता-पिता, दादा-दादी, पति या पत्नी में से कोई भारतीय नागरिक है या था। इस मामले में भी भारत का कोई सानी नहीं है। दुनिया में 1.87 करोड़ लोग PIO हैं। ऐसे लोग सबसे ज्यादा अमेरिका में हैं। करीब 31.80 लाख भारतीय मूल के लोग अमेरिकी नागरिक हैं। दुनिया में सिर्फ 30 देश ऐसे हैं, जहां भारतीय मूल का कोई नागरिक नहीं है।

विदेशों में रहने वाले NRI हों या भारतीय मूल के विदेशी नागरिक PIO, कुल मिलाकर 3 करोड़ 21 लाख भारतीय दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसा नहीं कि भारतीय केवल दूसरे देशों में जाकर रहने के मामले में सबसे आगे हैं, वे बाहर रहकर भी दुनिया में अपना नाम रोशन करने में पीछे नहीं।

तो आइये प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर जानते हैं दुनिया भर में फैले भारतीयों साथ ही ऐसे NRIs को जिन्होंने बाहर रहकर भी दुनिया में अपने देश का नाम रोशन किया…

दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले NRI

1. अक्षय रूपारेलिया

2. रोहिंटन मिस्त्री

3. हरगोविंद खुराना

4. प्रणव मिस्त्री

5. इंदिरा नूई

6. सुंदर पिचाई

7. सत्या नडेला

8. कल्पना चावला

9. नरिंदर सिंह कपानी

10. सलमान रुश्दी

Exit mobile version