Site icon अग्नि आलोक

सामयिक…..स्मृति ईरानी की बेटी का रेस्त्रां विवादों में

Share

सुसंस्कृति परिहार

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कौन नहीं जानता।जिस सहेली ने उन्हें अपने घर आश्रय दिया।उसे काम दिलवाया बुरे वक्त में सहारा दिया उसे स्मृति ने उसका पति छीनकर जो सिला दिया वह जग जाहिर और निंदनीय है।इससे पहले म०प्र० के बांधवगढ़ पर्यटन केंद्र में स्मृति ईरानी द्वारा खरीदी जमीन में शासकीय स्कूल की जमीन हथियाने का आरोप वहां हेडमास्टर ने लगाया था।

पिछले दिनों उनकी ही बेटी का गोवा स्थित रेस्त्रां अब विवादों में फंस गया है। रिपोर्टों के मुताबिक रेस्त्रां पर एक मृत व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस लेने का आरोप है।लाइसेंस रिन्यूवल के लिए आवेदन 22 जून 2022 को एंथनी डीगामा के नाम से किया गया था। हालांकि, उनकी मौत सालभर पहले यानी मई 2021 को हो चुकी है। गोवा के एक्साइज कमिश्नर ने एक वकील द्वारा फर्जी और झूठे दस्तावेजों के जरिए लाइसेंस लेने की शिकायत पर रेस्त्रां को नोटिस जारी किया है।मामले में अब 29 जुलाई को सुनवाई होनी है। विदित हो स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी गोवा के अस्सागाव में एक “सिली सोल्स कैफे एंड बार ” नाम से एक पॉश रेस्त्रां चलाती हैं।शिकायतकर्ता वकील रोड्रिग्स ने आरटीआई के जरिए इस मामले के दस्तावेज हासिल किए थे। उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि केंद्रीय मंत्री की फैमिली द्वारा आबकारी अधिकारियों और लोकल पंचायत के साथ मिलकर जो गड़बड़ी और धोखाधड़ी की है, वो सबके सामने आए।

बेटी के खिलाफ लगे आरोप पर सफाई देने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी एक साधारण छात्र है और वह कोई भी बार नहीं चलाते चलाती। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उनकी बेटी एक साधारण छात्रा की जिंदगी जी रही है और कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढाई करती है। वह कोई भी बार नहीं चलाती। स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि मेरी बेटी को आबकारी ने नोटिस भेजा लेकिन क्या उसमे मेरी बेटी का नाम है ? भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि- स्मृति ईरानी की बेटी रेस्त्रां की मालिक नहीं है इसी लिए उन्हें गोवा आबकारी के द्वारा नोटिस भेजे जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उनकी बेटी 18 साल की है और वो भारत में रहती ही नहीं है। जोइश ईरानी विदेश में रहकर पढाई करती है. कांग्रेस राहुल और प्रियंका के कहने पर एक 18 साल की लड़की को टारगेट कर रही है. क्योंकि उनका दोष सिर्फ यह है कि उन्होंने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ अमेठी में राहुल गांधी को हराया ।

स्मृति ईरानी के अपनी बेटी के बचाव में किसी भी बार न चलाने के दावे को कांग्रेस ने झूठा बताया है। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे स्मृति ईरानी की बेटी गोवा के एक रेस्टॉरेंट में बैठी नजर आ रही है। वहीँ वीडियो में स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी इंटरव्यू देती दिख रही है जिसमें उनसे बात कर रहा व्यक्ति कहता है कि ‘ आपके पास क्या शानदार जगह है ‘ जिस पर जोइश उन्हें धन्यवाद देती हैं। इसके बाद वीडियो में एंकर जोइश ईरानी का परिचय एक युवा उद्धमी के रूप में कराता है और कहता है कि आप रेस्टोरेंट चलाती हैं। जोइश इस पर भी अपनी स्वीकृति देती हैं। जोइश ईरानी अपने इस वीडियो में बताती नजर आती हैं कि गोवा एक पर्यटन का केंद्र है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय खाने की यहाँ कमी है।अहम सवाल इस बात का है एक वकील की याचिका पर आबकारी विभाग नोटिस दे रहा है और स्मृति जी आरोप कांग्रेस पर लगा रहीं हैं। मामला दर्ज हुआ नोटिस जारी हुआ यह बात तो सबके सामने है।बेटी अमेरिका में पढ़ रही है 18वर्ष की हो चुकी है इसके क्या मायने हैं।जो वीडियो जारी हुआ है वह हकीकत बयां कर रहा है। यहां बेटी को बदनाम कौन कर रहा है।गोवा में इंटरव्यू देकर वह खुद सच बता रही है।हां, ये बात ज़रुर है अब आबकारी  अधिकारी और वकील की खैर नहीं क्योंकि आप सीधे प्रधानमंत्री के घर में प्रवेश की सीधी अनुमतिधारी हैं। अमेठी प्रचार में वे आपको छोटी बहिन कहते रहे हैं। कांग्रेस को बदनाम करने और राहुल प्रियंका को घेरने की कवायद तो पहले से चल रही है।खैर   सच है ना वह कड़वा होता ही है।

Exit mobile version