Site icon अग्नि आलोक

ऑपरेशन रिटर्न ब्लैकमनी

Share

कृष्णकुमार

कल से ही ये फोटो सोशल मीडिया पर हिलोरे ले रहा हैं, युवा ये सोच के खुश हो रहे है कि अगर पैसा हो तो बुढ़ापे में भी ऐश हो सकती है। युवा यही सोच के ताबड़तोड़ कल से ही गुल्लक में पैसे इकट्ठे करने लगे हैं।

बूढ़े भी खुश हो रहे है, जवानी में कभी जो प्यार नही मिला शायद अब मिल जाए।

पर जो असल बात है इससे अंधभक्तगण भी इस बार महरूम रह गए।

दरअसल ये हनी ट्रैप है, फिल्मों में आपने देखा होगा की कैसे देश से बाहर के विलेन को पकड़ने के लिए   खुफिया एजेंट जाती हैं, उसे प्यार के जाल में फांस के गिरफ्तार करके अपने देश लाती हैं।

और सुस्मिता सेन तो हीरोइन हैं कलाकारी में माहिर इसलिए इस काम के लिए इससे अच्छा कोई हो ही नही सकता था। ये खुफिया बात किसी को पता नही चले इसलिए चिच्चा ने इस ऑपरेशन को गुप्त रखने के लिए, सारे नजदीकी से लेकर अपने अंधभक्त कार्यकर्ताओं को भी बोल रखा था।

इस ऑपरेशन का नाम “ऑपरेशन रिटर्न ब्लैकमनी” रखा गया था।

पर इस तस्वीर के आने के बाद लोग तरह तरह की बातें करने लगे, विपक्षी बोल रहा था वहा तक ठीक था पर चिच्चा के गोवरभक्त भी बोल रहे हैं।

जबकि ये चिच्चा के द्वारा अब तक का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक बनते बनते रह गया।

कभी कभी हनी ट्रैप में जो एजेंट जाती हैं, वो भी इमोशनल हो जाती हैं। भाईजान की टाइगर नाम के सिनिमा में ये भी दिखाया गिया है।

इसलिए उदास न हो चिच्चा फिर से कुछ न कुछ भेजेंगे, हो सकता है अभी कुछ दिन पहले जो सुष्मिता का ब्वॉयफ्रेंड था उसे भेजे और वहां जाके रोने को बोले। कालाधन भले ही स्विस बैंक में दोगुना हो जाए पर आपलोगो को घबराना नहीं हैं। क्योंकि चिच्चा है तो कुछ भी मुमकिन है। देश का पैसा वापिस आके रहेगा।

कोई न चिच्चा better luck next time 

कृष्णकुमार

Exit mobile version