बबिता यादव
धोखेबाज बेवफाई या ब्रेकअप के दर्द से उबरना कितना मुश्किल होता है यह वही इंसान जानता है जो इससे जूझ रहा हो. इस परिस्थिति में न तो इंसान का दिमाग काम करता है न ही उस वक्त पर किसी की सलाह काम आती है न किसी की दिलासा.
कुछ अल्फाज ऐसे होते हैं, जो उस टूटे हुए दिल की पूरी कहानी कह जाते हैं. अगर आप किसी टूटे हुए रिश्ते से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, तो ये 5 शेर पढ़िए. ये न सिर्फ मोहब्बत की सच्चाई को सामने लाते हैं, बल्कि आपको खुद से जोड़ने का भी काम करेंगे.
1. अब नहीं कोई बात खतरे की
अब सभी को सभी से ख़तरा है!
जब मोहब्बत भरोसे से टूटती है, तो इंसान हर रिश्ते से डरने लगता है. ये शेर यही बताता है कि अब रिश्तों में वो भरोसा नहीं रहा, अब सबको एक-दूसरे से ही खतरा है.
2. तेरा गम है, मेरा है नहीं
ये किसे समझा रहा हूँ मैं!
ब्रेकअप के बाद जब कोई अपने दुख को दूसरों के सामने बयां करता है, तो ये शेर उस बेबसी को खूबसूरती से बयां करता है. गम तो खुद का है, पर समझाने की कोशिश दूसरों से की जा रही है.
3. मैं भी बहुत अजीब हूं, इतना अजीब हूं कि
बस, ख़ुद को तबाह कर लिया और मलाल भी नहीं!
जिन्होंने दिल लगाकर खुद को खो दिया, उनके लिए ये शेर आइना बनकर सामने आता है. मोहब्बत में खुद को मिटाने वालों के लिए ये एक कड़वी सच्चाई है. खुद को बर्बाद कर देने के बाद भी अफसोस नहीं होता.
4. दिल को खुश रखने का गालिब ख्याल अच्छा है
मगर ये जान लेना कि अब कोई उम्मीद बाकी नहीं!
बेवफाई या ब्रेकअप के बाद जब दिल बार-बार उसी इंसान की तरफ लौटने की कोशिश करता है, तो इस शेर में जैसे किसी ने जवाब दे दिया हो – अब कोई उम्मीद नहीं बची.
5. मुझे क्या बुरा था मरना
अगर एक बार होता!
यह शेर उन लोगों के दर्द को उजागर करता है, जो बार-बार एक ही रिश्ते में टूटते हैं, बिखरते हैं, और फिर खुद को समेटने की कोशिश करते हैं. प्यार के नाम पर बार-बार मरना ही सबसे बड़ा दर्द होता है.

