G20 समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी। इसके साथ ही PM ने समिट के समापन का ऐलान किया। ब्राजील अगले साल होने वाली G20 समिट का आयोजन करेगा। PM ने संस्कृत भाषा में कहा- स्वस्ति अस्तु विश्वस्य! यानी संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो।
G20 समिट के आखिरी दिन ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को अध्यक्षता सौंपते हुए PM मोदी।
समिट के आखिरी सेशन के बाद PM मोदी ने कहा कि दुनिया बदल रही है इसके साथ दुनिया के संस्थानों को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा- UNSC में अभी तक उतने ही सदस्य हैं जितने इसकी स्थापना के वक्त थे। स्थायी देशों की संख्या बढ़नी चाहिए। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि गरीब देशों की कर्ज की समस्या पर ध्यान देना होगा। दुनिया को भुखमरी खत्म करने की कोशिश बढ़ानी होगी।
अध्यक्षता मिलने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने कहा- आज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते वक्त मैं काफी भावुक हो गया था। सब जानते हैं कि मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का कितना महत्व है। उन्होंने कहा कि ब्राजील की प्रेसिडेंसी की 3 प्राथमिकताएं होंगी।
1) सामाजिक न्याय और भुखमरी के खिलाफ लड़ाई
2) सस्टेनेबल डेवलपमेंट
3) दुनिया के संस्थानों में बदलाव
पिछले साल G20 की अध्यक्षता कर चुके इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और अगले साल संगठन की अध्यक्षता करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति ने PM मोदी को पौधे भेंट किए।
लूला डा सिल्वा को अध्यक्षता सौंपते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- दो दिनों में, आप सभी ने अनेक बातें यहां रखी हैं, सुझाव दिए हैं, बहुत सारे प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ये जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं, उनको भी एक बार फिर देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G-20 समिट का एक वर्चुअल सेशन और रखें। उस सेशन में हम इस समिट के दौरान तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं।
इससे पहले तीसरे सेशन के दौरान घोषणा पत्र पर औपचारिक मुहर लगाई गई। शिखर सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले ब्राजील और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी को पौधे भेंट किए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन वियतनाम दौरे के लिए रवाना हो गए
फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ PM मोदी का लंच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ लंच पर बातचीत की। PM मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो से भी बातचीत की। इसके अलावा वो कोमोरोस, तुर्किये, UAE, साउथ कोरिया, ब्राजील, नाइजीरिया और EU के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
PM मोदी ने कहा कि ट्रूडो के साथ मेरी भारत-कनाडा रिश्तों के हर पहलु पर चर्चा हुई।
PM मोदी ने कहा कि मैक्रों के साथ उनकी काफी अच्छी बातचीत हुई है। हम दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।
G20 लीडर्स ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी…
G20 समिट के दूसरे और आखिरी दिन G20 और मेहमान देश के नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं का खादी के शॉल के साथ स्वागत किया। सभी नेताओं को राजघाट के बारे में जानकारी भी दी।
राजघाट पर PM मोदी ने G20 के मेहमानों के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राजघाट पर पहुंचे लीडर्स का स्वागत करते PM मोदी
राजघाट पर PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को रिसीव किया।
राजघाट पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत करते हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत किया। सुनक प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज का खादी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
रूस के विदेश मंत्री लावरोव का शॉल ओढ़ाकर राजघाट पर स्वागत करते PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को शेख हसीना को रिसीव किया।
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद भी राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का राजघाट पर स्वागत किया।
स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना की वजह से समिट में शामिल नहीं हो पाए। उनकी जगह उप-राष्ट्रपति नाडिया सांतामारिया भारत आई हैं।
समिट से जुड़े अहम अपडेट्स
- तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी से प्राइवेट मीटिंग की। दोनों ने द्विपक्षीय और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा की।
- एर्दोगन ने कहा- किसी भी इनिशिएटिव से अगर रूस को दूर रखा जाएगा, तो वो फेल होकर रहेगा। ब्लैक सी से जुड़े मुद्दे पर हर तनाव को दूर रखना जरूरी है।
- तुर्किये के राष्ट्रपति बोले- फूड सिक्योरिटी के लिए हम रूस-यूक्रेन और UN के साथ बातचीत जारी रखेंगे।
- ऋषि सुनक ने चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से ब्रिटेन के लोकतंत्र में चीन की दखलंदाजी का मुद्दा उठाया।
- साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने कहा है कि वो यूक्रेन को 2 बिलियन डॉलर की मदद देंगे।
- रूस और अमेरिका ने भारत की G20 अध्यक्षता की तारीफ की है।
- जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि मीटिंग के दौरान हमने यूक्रेन से रूसी सैनिकों के पूरी तरह से निकलने की मांग की है। हमने रूस के परमाणु खतरे को लेकर अपनी पोजिशन रखी है।

