
डॉ. प्रिया
_रोजाना सुबह खाने में मूली का सेवन करने से डायबिटीज से जल्द छुटकारा मिल सकता हैं. मूली खाने से जुखाम रोग नही होता. हर-रोज मूली के ऊपर काला नमक डालकर खाने से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती हैं._
मूली खाने से हमे विटामिन ए मिलता हैं, जिससे हमारे दांतो को मजबूती मिलती है. मूली खाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती है. बवासीर रोग में कच्ची मूली या मूली के पत्तो की सब्जी बनाकर खाना फायदेमंद होता है.
अगर पेशाब का बनना बंद हो जाये तो मूली का रस पीने से पेशाब दोबारा बनने लगता है. हर-रोज 1 कच्ची मूली सुबह उठते ही खाने से पीलीया रोग में आराम मिलता है. नियमित रूप से मूली खाने से मधुमेह का खतरा भी कम रहता है.
अगर आपको भी खट्टी डकारे आती हैं, (अम्लपित) तो मूली के 1 कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता हैं. नियमित रूप से मूली खाने से मुँह,आंत और किडनी की कैंसर का खतरा कम रहता हैं. थकान मिटाने और नींद लाने में भी मूली सहायक है.
मोटापा दूर करने के लिए मूली के रस में नींबू और कम मात्रा में नमक मिलाकर सेवन करें. पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें और इसका रस पिएं. सुबह-शाम मूली का रस पीने से पुराने कब्ज में भी लाभ होता है.
मूली के रस में समान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है.मूली को धीरे-धीरे चबाकर खाने से दांत चमकते हैं, और शरीर से दाग-धब्बे भी दूर हटते हैं. मूली खाने से हमारी आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं. नियमित रूप से मूली खाने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है.
मूली खाने का सबसे बडा फायदा पेट में गैस तो बिल्कुल नही रहती है. हाथ-पैरों के नाख़ूनों का रंग सफ़ेद हो जाए तो मूली के पत्तों का रस पीना लाभदायक है.
सुबह-सुबह मूली के नरम पत्तों पर सेंधा नमक लगाकर खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है. मूली के पत्तों में सोडियम होता है, जो हमारे शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है. नियमित रूप से मूली खाने से पेट के कीडे नष्ट हो जाते हैं.