Site icon अग्नि आलोक

अब्दुल मियाँ को “टाइट ” करने के चक्कर मे “रामलाल ” खुद ही टाईट हो गया…. !

Share

अब्दुल मियाँ को “टाईट ” करने के चक्कर में “रामलाल ” ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया…!

अब्दुल पहले पंक्चर के 50/- रुपये लेता था। अब वह उसी पंचर के 200/-रूपये लेता है !रामलाल बेरोजगार हो गया है। परेशान है, करे तो क्या करे ? पहले वह एक छोटी सी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मोदीजी के नोटबंदी में कंपनी भी बंद हो गई ! बाद में मोदी-शाह के सलाह पर रामलाल ने सड़क किनारे एक पकौड़ा का ठेला लगाना शुरू किया था। कोरोना की वजह से बंदी लगाया गया। रामलाल का वो पकौड़े का काम भी चौपट हो गया ! अब मँहगाई बढ़ने की वजह से रामलाल दुबारा ठेला लगाने का खर्च भी नहीं जुटा पा रहा है ! रामलाल अब जगह ढूंढ रहा है,कहीं “पंक्चर की दुकान ” शुरु करने के लिए..! 

मियाँ को टाईट करने गए थे अब खुद ही टाईट हो गए….! मोदी की जुमले बाजी सुनकर 15 लाख रुपये मिलेगा,ऐसा चिल्ला-चिल्ला कर बताने वाले रामलाल 5 किलो सरकारी चावल लेने को अब लाचार है। 80 करोड़ जनता को 5 किलो चावल देकर अब बीजेपी सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है ! सरकार के मंत्री खुद बता रहे है कि सरकार 80 करोड़ लोगों को 5 किलो चावल फ्री दे रही है !मोदी ने धर्म के नाम पर सत्ता तो हथिया ली,लेकिन पूरे देश को विशेष रूप से मध्यमवर्गीय हिन्दू समाज को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया….!

अब्दुल मियाँ को “टाईट ” करने के चक्कर में “रामलाल ” अब खुद ही टाईट हो गया …!

      संकलन – निर्मल कुमार शर्मा गाजियाबाद उप्र संपर्क -9910629632

Exit mobile version