डॉ. प्रिया
कोलेस्ट्रॉल बढ़ाना तमाम प्रोब्लेम्स समेत हार्ट और ब्रेन अटैक का मूल कारण है. आप कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से घर में मौजूद कुछ पदार्थो की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं. लगातार कोलेस्ट्रॉल हाई रहने पर पलकों पर पीला जमाव, हाथ-पांव में झुनझुनी, थकान, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं.
*1. CCF चाय :*
इस चाय को बनाने के लिए आपको चाहिए एक टीस्पून जीरा,एक टीस्पून सौंफ,एक टीस्पून धनिया के बीज,एक छोटी चुटकी अजवाइन और एक छोटी इलायची।
सभी को एक कप में डाल लें और इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें और कुछ देर के बाद इसका सेवन करें। इस जादुई चाय को आप नाश्ते के बाद,दोपहर के भोजन के बाद और रात के खाने के बाद पी सकते हैं। डेली 8 हफ्ते तक ऐसा करने पर आपको बेहतरीन रिजल्ट्स नजर आएंगे।
जीरा कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण और वात नाशक गुण होते हैं। यह पाचन में सुधार करने,कोलेस्ट्रॉल को कम करने और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद करता है।
सौंफ आपके जीआई ट्रैक्ट को आराम देने में मदद करता है। इससे मानसिक सतर्कता में भी सुधार होता है।
धनिया शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। खासतौर पर जो महिलाएं यूटीआई से जूझ रही हैं,उन्हें धनिये के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
अजवाइन शरीर के डी-वार्मिंग में मदद करता है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और वजन घटाने में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।
छोटी इलायची स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाने के लिए जानी जाती है,जैसे कि यह वातनाशक है और आपके पाचन में सुधार करती है। यह ओरल हेल्थ में भी सुधार करने के लिए जानी जाती है और भोजन के बाद सांसों की दुर्गंध को रोकती है।
ये सभी चीजें इस चाय में शामिल हैं.
*2. हल्दी*
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नेचुरल सूजनरोधी बनाता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. आप रात में दूध के साथ हल्दी का सेवन कर सकते हैं, सुबह इसे स्मूदी में मिला सकते हैं.
*3. दालचीनी*
आयुर्वेद के अनुसार, दालचीनी में ऐसे शक्तिशाली गुण हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं. इसका नियमित सेवन हार्ट को बीमारियों से बचाने का काम करता है. इसे आप चाय, दलिया और स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं.
*4. लहसुन*
लहसुन को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, जिसमें हार्ट को निरोग को बनाए रखने की इसकी क्षमता भी शामिल है. लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक यौगिक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने से जुड़ा हुआ है. आप अपने शरीर से खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल रूप से बाहर निकालने के लिए रात में अपने नियमित आहार में एक कप लहसुन की चाय शामिल कर सकते हैं. या सुबह खाली पेट दो कली लहसुन खा सकते हैं.
*5. अदरक*
अदरक कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए भी एक शक्तिशाली मसाला है. अपने दैनिक आहार में अदरक को शामिल करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है और दिल की सेहत में सुधार हो सकता है. आप अदरक की चाय पी सकते हैं, अपने सुबह के डिटॉक्स ड्रिंक में अदरक मिला सकते हैं, या इसे पीसकर शहद के साथ ले सकते हैं.

