महंगाई का सम्मान करें
जैसे नई नवेली दुल्हन का
पहली बार किया करते हैं
आओ दुल्हन बायां पैर धरो
गृह प्रवेश करो…..
बच्चे बोले… चाची आई
लड़की बोली…भाभी आई
कोई बोला… मामी आई
खांस खांस कर बूढ़ा बोला
बहू अब घर बार तुम्हारा है।
प्रकाश पन्त
➖➖➖➖➖➖➖➖
हिन्दू आज जाग चुका है…
धनतेरस पर सोना चांदी आदि खरीदना लाभकारी होता है। ये निवेश हमेशा धन की वृद्धि करता है क्योंकि सोने चांदी का भाव बढ़ता ही है।
लेकिन इस धनतेरस सोने चांदी आदि का योग नहीं है, खरीदना हानिकारक ही होगा।
इस धनतेरस उत्तम योग बन रहा है अपनी गाड़ी ही नहीं हो सके तो पानी का टैंक भी पेट्रोल से भरवा लें।
घर मे जितने गैस सिलेंडर हैं सब ही नहीं अड़ोसी पड़ोसियों के भी इकट्ठा कर भरवा लें।
जितना लाभ सोना चांदी 1 साल मे नहीं देगा उससे ज्यादा लाभ की एक महीने मे गारन्टी।
और हिन्दू जागा रहा तो धन 6 महीनें में ही दोगुना होगा.. जल्द ही “पेट्रोल चाहे 200 कर दो” जागे हिन्दू का सपना पूरा होगा।
इस धनतेरस पेट्रोल डीज़ल खरीदें, ढेर सारे गैस सिलेंडर फुल कर लें।
और हाँ रसगुल्ले के खाली डिब्बे बेचना नहीं है बल्कि उनमें सरसों मूंगफली.. का तेल खरीद कर भर लें जल्द ही 400/- kg का हो कर बड़ा लाभ देगा.. रामलला ने चाहा तो जल्द ही पेट्रोल और सरसों के तेल मे जल्द ही तगड़ा कम्पीटीशन होगा।
हिन्दू आज जाग चुका है.. जब सोया था तो नोकरी रोजगार जैसे फालतू मुद्दों पर उबलता था, अब 370 हट गई सोच के ही कश्मीर के स्नोफॉल मे नहाते कल्पना में डूब जाता है.. वो भी कश्मीर मे अपनी खुद खरीद ली वादियों मे।
हिन्दू सोया था तो 400 का गैस सिलेंडर 200 मे चाहता था, अब हजार रूपये के सिलेंडर पर खुशी खुशी सुखी ब्रेड सेकते.. गैस की लो मे छी न्यूज की दिखाई सुनहरी फ़िल्म देखता..अफगानिस्तान में बम धमाके, पाकिस्तान जल रहा और मैं ब्रेड पकौड़े तल रहा।
अब हिन्दू जाग गया है, उसे पहाड़ पर जलती आग दिखती है पिछवाडे मे लगी आग नहीं दिखती।
सभी देश वासियों को धनतेरस की बधाई, धन देशवासियों के पास न सही अपने अम्बानी अडानी का तो घास से तेज बढ़ रहा ना…न.रुका
नरुका जितेंद्र

