Site icon अग्नि आलोक

संस्कार

Share

वो जाति वो मज़हब
किस काम का
जो सीखा ना सकें
परायों से भी अपनापन।

वो धर्म वो परंपराए
किस काम की
जो बात ना सकें
इंसान को इंसानियत।

वो अपने वो पराए
किस काम के
जो काम ना आ पाए
सही समय पर।

वो ज्ञान वो ध्यान
किस काम का
जो थाम न पाए
मनोवृत्तियों के वेग को।

राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Exit mobile version