Site icon अग्नि आलोक

डॉलर के मुकाबले रुपया जा सकता है 83 तक

Share

नीलांजन बानिक
डॉलर के मुकाबले में रुपये की वैल्यू 80 से कम हुई तो उसकी काफी चर्चा हुई, लेकिन इसमें कई बारीक बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। पहली बात तो यही है कि रुपये में गिरावट के बाद निर्यात बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मुझे नहीं लगता है कि ऐसा होगा। आइए, देखते हैं क्यों।

विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने का भारत कुछ नहीं कर सकता, लेकिन क्या महंगाई दर में कमी आने से रुपये पर दबाव घटने की उम्मीद की जा सकती है? सच पूछिए तो हाल-फिलहाल इसके आसार नहीं दिख रहे हैं। यह बात सही है कि मई की तुलना में जून में महंगाई दर में मामूली कमी आई है, लेकिन हाल में प्री-पैकेज्ड फूड आइटम्स पर जीएसटी लगाए जाने से महंगाई दर बढ़ने की आशंका है। दूसरी तरफ, विदेश से खरीदे जाने वाले क्रूड ऑयल जैसे आइटम्स से भी दबाव कम होने की आस नहीं दिख रही। इसलिए अगर अगले छह महीने में डॉलर की तुलना में रुपया 83 तक पहुंच जाए तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

(लेखक महिंद्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रफेसर हैं)

Exit mobile version