Site icon अग्नि आलोक

दु:खद रूप से यह दुनिया तृतीय विश्व युद्ध यानी महाविनाश की तरफ तेजी से बढ़ रही है !

Share

निर्मल कुमार शर्मा,

रूस का कहना है कि ‘अगर रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका और उसके पिछलग्गू देशों के सैन्य संगठन नाटो हस्तक्षेप करता है तो उसके द्वारा आवाज से नौ गुना तीव्र गति से हमला करनेवाली ‘जिरकान मिसाइल ‘ से हमला करने का विकल्प खुला है, जिससे मात्र कुछ सेकेंडों में ही  ब्रिटेन की राजधानी लंदन तक नेस्तनाबूद होकर रह जाएगी ! ‘ इस धमकी के आगे अमेरिका और उसके दुमछल्ले नाटो देश ठिठक गए हैं, क्योंकि जिरकान मिसाइलों को रोकने की क्षमता न तो तथाकथित महाबली अमेरिका के पास है,न नाटो के किसी अन्य दुमछल्ले देशों के पास है,लेकिन अत्यंत दु:ख की बात है कि यह दुनिया तृतीय विश्व युद्ध के और करीब पहुंच रही है ! तृतीय विश्व युद्ध का मतलब सांसों के स्पंदन से युक्त इस धरती का महाविनाश.. महाविनाश.. महाविनाश..अब यह युद्ध हर हाल में रोका ही जाना चाहिए, लेकिन अत्यंत दु:खद ये है कि अमेरिका नीत नाटो सैन्य संगठन के सभी देश लगभग तबाह हो चुके यूक्रेन को अभी भी चोरी-छिपे हथियारों की आपूर्ति करके इस युद्ध में पलीता लगाने का काम कर रहे हैं यानी आग में घी डालने का अतिगंभीर कुकृत्य कर रहे हैं ! 

https://youtu.be/E6OEuVzkYS8  

           -निर्मल कुमार शर्मा, ‘गौरैया एवम् पर्यावरण संरक्षण तथा देश-विदेश के समाचार पत्र-पत्रिकाओं में पाखंड, अंधविश्वास,राजनैतिक, सामाजिक,आर्थिक,वैज्ञानिक, पर्यावरण आदि सभी विषयों पर बेखौफ,निष्पृह और स्वतंत्र रूप से लेखन ‘, गाजियाबाद, उप्र,

Exit mobile version