डॉ. गीता
_सहजन कई बीमारियों में लाभकारी है. ज्यादातर जगहों पर सहजन को मुनगा के नाम से भी जाना जाता है. सहजन की फली, हरी पत्तियों व सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा सहजन में बहुत सारे मल्टीविटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट, एमिनो एसिज और औषधीय गुण पाए जाते हैं._
आयुर्वेद में सहजन को अमृत समान माना गया है. ये 300 से ज्यादा बीमारियों में दवा की तरह काम कर सकता है. सहजन की नर्म पत्तियां और फल, दोनों ही सब्जी के रूप में प्रयोग किए जाते हैं. इसके सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इस में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीड्रिप्रेसेंट से भरपूर गुण पाए जाते हैं. आप इसके पत्तों, चूर्ण या फलियों को खा सकते हैं.
आयरन की कमी :
हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सहजन बहुत फायदेमंद है. इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी वजह से एनीमिया दूर करने के लिए इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है.
*कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल :*
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो इससे रक्त वाहिकाओं को क्लॉटिंग हो सकती है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है. इसलिए मोरिंग खाना फायदेमंद हो सकता है.
*आंखों की रोशनी :*
सहजन आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. जिन लोगों की रोशनी कम हो रही है, वे सहजन की फली और उसकी पत्तियों के अलावा फूल का सेवन करें.
हड्डियों की मजबूती :
सहजन का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. सहजन के सेवन से हड्डियां मजबूत और हेल्दी बनती हैं. मोरिंगा के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होता है, जो आपको गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में भी मदद करता है.
*महिलाओं की सेहत*
महिलाओं में यूरीन इंफेक्शन की समस्या बेहद आम है. इसको दूर करने के लिए सहजन के फूलों की चाय बनाकर इसका सेवन करना चाहिए. आराम मिलेगा.
पौरुष वर्धन :
सहजन पुरुषों की सेहत के लिए बहुत गुणकारी है. इसका नियमित सेवन पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने में मददगार होता है.
सहजन यौन क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत कारगर होता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है.पुरुषों में शक्ति को बढ़ाने के लिए भी सहजन के फूलों का सेवन किया जा सकता है. फूलों के सेवन से थकान और कमज़ोरी दूर होगी और शक्ति का विकास होगा.
(चेतना विकास मिशन)

