टीवी शो ‘शगुन’ की ऐक्ट्रेस सुरभि तिवारी की शादीशुदा लाइफ में जो तूफान आया है, उसकी जानकारी ऐक्ट्रेस ने खुद हमें दी है। सुरभि तिवारी ने बताया है कि उन्होंने शादी के बाद ससुराल वालों से क्या कुछ तकलीफ मिली है, जिसे सुनकर पूरी दुनिया हैरान हैं और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा है। सुरभि ने नवभारतटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी पूरी कहानी सुनाई थी जिसमें बताया था कि शादी के 48 घंटे के बाद से ही उनके ससुराल वालों ने कैसा रंग दिखाना शुरू किया। हालांकि, अब तक सुरभि इसे संभालने की कोशिश में लगी थीं, लेकिन उन्होंने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर हो चुका है और इसी वजह से उन्हें सबके खिलाफ पुलिस में जाना पड़ा है। सुरभि का यह इंटरव्यू टीवी ऐक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने भी देखा, जिसके बाद वह दो रात तक सो नहीं पाईं। शिखा सुरभि से मिलने से खुद को रोक न सकीं और जब वह उनसे मिली तो उन्हें कई ऐसी बातें पता लगीं जो अब तक सुरभि ने किसी को नहीं बताई हैं।
टीवी शो ‘शगुन’ की ऐक्ट्रेस सुरभि तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सुरभि को अपने ससुराल वालों से इतनी जिल्लतें मिलीं कि आखिरकार उन्हें उनके खिलाफ पुलिस में जाना पड़ा। सुरभि ने पति से तलाक का मामला भी दर्ज किया है और वो सारी बातें खुलकर बताई हैं जो सब उन्होंने शादी के बाद झेला है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सुरभि के ससुराल वाले अपनी नेगेटिव पब्लिसिटी से भी काफी खुश हैं। उन्होंने सुरभि से कहा था- मीडिया में जाओ तो अच्छा है, हमारे बारे में खबरें छपेंगी।
ससुराल वाले कहते- इससे आरा, पटना में हमारा नाम ही हो जाएगा
Surabhi Tiwari ने ये बात खुद बताई और कहा- प्रवीण (हसबैंड) ये बोलता है कि तुम मीडिया में जाओ, जो बोलना है बोलो। हमलोगों के बारे में छपेगा तो इससे आरा, पटना में हमारा नाम ही हो जाएगा। वो कहते हैं कि कैसी भी पब्लिसिटी हमारे लिए अच्छी पब्लिसिटी है।’
वॉट्सऐप पर ऐसे मेसेज भेजा करते थे सुरभि के हसबैंड
शिखा ने बताया कि सुरभि को साढ़े 3 साल में ससुराल से ऐसे-ऐसे धोखे मिले जो उन्होंने उस इंटरव्यू में भी नहीं बताया था और आज जब मैं इनसे मिलने यहां आई तो मुझे पता लगा। सुरभि ने दिखाया कि उनके हसबैंड वॉट्सऐप पर किस तरह के मेसेज भेजा करते थे। सुरभि ने यह भी दिखाया कि उनके हसबैंड उनसे अपने ऊपर किए खर्च का पूरा ब्योरा मांगते थे और उस कागज पर उन्हें साइन करना पड़ता था।
फैलोपियन ट्यूब टेस्ट मैंने होश में कराया, जिसे एनीस्थीसिया देकर किया जाता है
सुरभि ने यह भी बताया कि उनके हसबैंड उनसे ट्रस्ट के हॉस्पिटल में यह कहते हुए भेजते थे कि मेरे पास तुम्हें दिखाने के लिए पैसे नहीं हैं। सुरभि ने कहा, ‘मैं ट्रस्ट के हॉस्पिटल में जाती थी। डॉक्टर ने मुझे बोला था कि आप HSG करवाइए (फैलोपियन ट्यूब टेस्ट) कि कहीं ब्लॉकेज तो नहीं है। इस टेस्ट के लिए एनीस्थीसिया लेना पड़ता है, जो कि बेहोश होने पर किया जाता है और उसका खर्च करीब 5,500 से लेकर 6000 रुपये तक होता है। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट में जो डाई अंदर डाली जाती है उससे काफी जलन होती है और इससे काफी तकलीफ होती है। उसने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं तो मैंने वो टेस्ट जिसे लड़कियां बेहोशी की हालत में करवाती हैं उसे मैंने होश में करवाया। क्योंकि मुझे वो कैसे भी करना था, मुझे बेबी चाहिए था लेकिन उसे नहीं चाहिए था और इसलिए उसके पास पैसे नहीं थे।’ शिखा ने बताया कि एक नर्स होने के नाते मुझे पता है कि यह बहुत तकलीफदेह होता है।
क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पति को जाता था
सुरभि ने यह भी बताया कि उनके हसबैंड ने उन्हें क्रेडिट कार्ड दे तो रखा था लेकिन उसका ओटीपी उनके खुद के फोन पर आता था। उन्होंने बताया कि मुझे काम नहीं करने दिया ताकि मैं फाइनैंशली उनपर डिपेंड हो जाऊं।
अपनी जिंदगी खत्म कर देना चाहती थीं सुरभि तिवारी
संस्था वाले हॉस्पिटल में करा रही थीं इलाज
सुरभि ने अपने हॉस्पिटल सेशंस की चर्चा करते हुए बताया कि ट्रस्ट वाले हॉस्पिटल्स में जाना ही अपने आपमें बड़ा टास्क है, जहां इकनॉमिकली वीक लोग आते हैं और जहां साफ-सफाई को लेकर काफी कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है। शिखा ने कहा, इंडस्ट्री में अपने सीरियल्स से अच्छा-खासा नाम कमा चुकीं एक ऐक्ट्रेस की ये हालत हो जाए कि उन्हें संस्था के हॉस्पिटल में जाना पड़े, ये दुखद है।
ऑटो से ट्रैवल करने के बाद बिल का फोटो खींचकर भेजना पड़ता था
सुरभि ने अपने हॉस्पिटल सेशंस की चर्चा करते हुए बताया कि ट्रस्ट वाले हॉस्पिटल्स में जाना ही अपने आपमें बड़ा टास्क है, जहां इकनॉमिकली वीक लोग आते हैं और जहां साफ-सफाई को लेकर काफी कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है। शिखा ने कहा, इंडस्ट्री में अपने सीरियल्स से अच्छा-खासा नाम कमा चुकीं एक ऐक्ट्रेस की ये हालत हो जाए कि उन्हें संस्था के हॉस्पिटल में जाना पड़े, ये दुखद है। सुरभि ने दिखाया कि कैसे उन्हें ऑटो से ट्रैवल करने के बाद बिल का फोटो खींचकर अपने हसबैंड को भेजना पड़ता था ताकि उसे बिल और कितना किलोमीटर ट्रैवल किया है उस सबका पता रहे।
20 रुपये के वड़ा पाव तक का हिसाब देना पड़ता था
सुरभि ने ऊबर से ट्रैवल के अलावा खाने-पीने के वो सारे बिल दिखाए, जो उन्हें हर बार भेजने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें हसबैंड को 20 रुपये के वड़ा पाव तक का हिसाब देना पड़ता था। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें राशन का पूरा बिल , कितने दर्जन आम खरीदे उसका बिल सबकुछ भेजना पड़ता था।
Exclusive सुरभि तिवारी: धोखा-धड़ी से ठग फैमिली में हो गई मेरी शादी
कहा- पॉलिटिक्स में जाने का प्रेशर था मुझपर
सुरभि ने कहा कि उनपर पॉलिटिक्स में जाने का प्रेशर था, वे चाहते थे कि वह एमएलए बनें। वह बोलीं, ‘मेरी सास की एक कार आरा में है, दो पटना में है, दिल्ली में है, लेकिन बहू को ऑटो से ट्रैवल करना है, पैसे नहीं है। क्योंकि बहू पॉलिटिक्स में नहीं गईं, विधायक नहीं बन रही, वह पैसे बनाकर नहीं दे रही।’ सुरभि ने अपने इस इंटरव्यू में और भी कई ऐसे प्रूफ दिखाए, जो इस बात का सबूत हैं कि उन्हें अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ा है।
सुरभि तिवारी ने दिखाया पति के खिलाफ प्रूफ
हसबैंड ने कहा- तब भी हमारा पॉलिटिकल करियर ठीक रहेगा
ऐक्ट्रेस ने बताया, ‘मैंने उसे करीब 8 महीने तक समझाया कि तुम अपने गहने रखो, मेरे भी ले लो, लेकिन शांति से मुझे तलाक दे दो। तुम अपने रास्ते जाओ और मुझे अपने रास्ते जाने दो। जब कभी मैं अपने हसबैंड से कहती थी कि मुझे इस हालात पर मत पहुंचाओ कि पुलिस स्टेशन की सीढ़ियां चढ़नी पड़े। मैं पुलिस में गई तो सब होगा, फिर मैं कोर्ट भी जाऊंगी और तब सब करूंगी। तो वो कहता था कि अच्छा, फिर तो तुम मीडिया में भी जाओगी। मैंने कहा- हां इतना परेशान करोगे तो मीडिया में भी जाऊंगी। फिर कहता- अच्छा ठीक है, तब भी हमारा नाम हो जाएगा। तुम करो तुमको जो भी करना है। तुम मीडिया में जाओ, कोर्ट जाओ, मैं तुम्हें तलाक दूंगा ही नहीं…जो करना हो कर लो। बिहार में निगेटिव पब्लिसिटी भी काफी है। तब भी हमारा पॉलिटिकल करियर ठीक रहेगा।’
लालू की बहू ने जो आरोप परिवार पर लगाए थे उसे भी पॉजिटिव कहता था प्रवीण
सुरभि ने बताया कि उनके हसबैंड नेगेटिव पब्लिसिटी को लेकर खुश होते थे और अपने फायदे का सोचते थे। उन्होंने कहा, ‘बिहार में लालू की बहू ने तलाक के दौरान जो आरोप लगाए थे उसे लेकर प्रवीण कहता था कि क्या हो गया, इससे कुछ नुकसान नहीं हुआ न, उनका तो पॉलिटिकल करियर अच्छा ही रहा, उनको पब्लिसिटी मिल गई तो ऐसे हमें भी पब्लिसिटी मिल जाएगी। बदनाम हुए तो क्या हुआ, नाम तो हुआ।’ यानी लालू की बहू के आरोपों के बाद भी उनका करियर अच्छा है और यदि सुरभि भी प्रवीण और उनके परिवार पर ऐसे आरोप लगाती हैं तो उनके करियर में इसका फायदा ही होगा।
‘शगुन’ ऐक्ट्रेस सुरभि तिवारी कभी ऐसी दिखती थीं, ससुराल वालों के टॉर्चर ने बनाया ये कैसा हाल!
एक वक्त था जब सुरभि तिवारी छोटे पर्दे पर एक खूबसूरत और क्यूट चेहरा बनकर उतरीं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। ‘शगुन’ जैसे शो से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकीं सुरभि तिवारी अब काफी बदल गई हैं। कभी मॉडलिंग और इंडस्ट्री में बेहद हसीन दिखने वालीं सुरभि ने शादी के बाद पर्सनल लाइफ में काफी तकलीफें झेली हैं। सुरभि ने करीब 3 साल पहले पेशे से पायलट रहे प्रवीण कुमार सिन्हा से शादी रचाई।- हालांकि, सुरभि ने बताया कि उन्होंने यह शादी ठोक बजाकर की थी। शादी से पहले प्रवीण ने दिल्ली छोड़कर मुंबई में रहने का फैसला किया था, लेकिन शादी के बाद इतना कुछ बदला कि वह यकीन नहीं कर पा रही थीं।
- प्रियंका चोपड़ा के साथ सुरभि की यह तस्वीर उन दिनों की है जब वह टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं।
- सुरभि तिवारी ने बताया कि उनपर इंडस्ट्री छोड़ने का और पॉलिटिक्स जॉइन करने का दवाब रहा था, क्योंकि उनकी सास पॉलिटिक्स में हैं।
- उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद से परिवार ने उनपर हर तरह का दवाब बनाना शुरू किया। सुरभि ने बताया कि उनकी हालत इस कंडिशन पर थी कि उन्हें पाई-पाई का हिसाब पति को देना पड़ता था।
- ऐक्ट्रेस ने दिखाया कि उन्हें कैब या ऑटो से ट्रैवल करने पर बिल का स्क्रीनशॉट पति को भेजना पड़ता था।
- उन्हें खाने-पीने पर खर्च करने के बाद उसका बिल भी पति को वॉट्सऐप करना होता था। यदि वह 20 रुपये का वड़ा पाव खाती थीं तो उसका भी हिसाब देना पड़ता था पति को।
- तना ही नहीं, लॉकडाउन के दौरान सुरभि किसी काम से दिल्ली से मुंबई आ रही थीं और उन्होंने एयरपोर्ट पर खाने की बात की तो उनके हसबैंड ने यह कहते हुए वहां खाने से मना कर दिया कि एयरपोर्ट का खाना मत खाना, वहां सब बहुत महंगा होता है। उन्होंने उन्हें घर से खाना बनाकर ले जाने की सलाह दी।
- सुरभि यदि घर में राशन, फल, सब्जियां मंगातीं तो उन्हों उसका बिल भी पति को भेजना होता था।
सुरभि के हसबैंड को मीडिया और ग्लैमर में रहने का शौक
ऐक्ट्रेस ने यह भी बताया, ‘हमने एक शो किया था जो हमारी शादी को लेकर था और यह टीवी पर टेलिकास्ट होना था और वो बार-बार पूछता रहता था कि कब वो शो आएगा। उसको कहीं न कहीं मीडिया और ग्लैमर में रहने का शौक है।’
‘पूरे 5 साल तक मेरा काम बंद रहा’
उन्होंने बताया, ‘साल 2017 में शो एक रिश्ता साझेदारी का सेट पर एक ऐक्ट्रेस ने कहा था कि तुझे इतने ऑफर्स आ रहे हैं तो ये शो बंद होने के बाद अपनी शादी पर ध्यान देना। 2017 में मैं खुद को फ्री रखना चाहती थी ताकि मैं उन लड़कों से मिल सकूं और शादी को लेकर बात कर सकूं। 2017 में प्रवीण और उनकी मां से बातचीत शुरू हुई और फिर 2018 में शादी फिक्स हुई। फिर शादी 2019 में हुई। दो साल तक कोरोना के कारण सब बंद रहा। तो पूरे 5 साल तक मेरा काम बंद रहा। तो कहां से पैसे होंगे मेरे पास।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों के कॉमेंट्स आ रहे हैं कि इतने साल से इस इंडस्ट्री में है, ऐसे कैसे इनके पास पैसे नहीं हैं। पांच साल से मैं काम नहीं कर रही और अपने सेविंग्स के पैसों से ही तो घर चलाया। मुंबई जैसे शहर में जहां सबकुछ इतना महंगा है।’

