Site icon अग्नि आलोक

भारत में खेल और पीएम का खेल

Share

सुधा सिंह 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के बावजूद खिलाड़ियों को अपमानित, हतोत्साहित और प्रताड़ित करने में भारतीय व्यवस्था ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

     बेटियां कई महीनों से विरोध कर रही हैं और उनके धरने का एक महीना पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर खेल से संबंधित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुछ बयान और प्रयास याद रखने लायक हैं।

      गूगल से मिले बयानों में कुछ खास पेश हैं। साथ ही खेल से संबंधित कुछ खबरों के शीर्षक भी जो खेल से प्रधानमंत्री का लगाव बताते हैं।   

   1. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 गोल्ड सहित 61 मेडल जीते और चौथे स्थान पर रहा। मेडल्स की संख्या बढ़ने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बड़े कारण बताए।

     पहला, भाई-भतीजावाद खत्म होने का दिख रहा असर और दूसरा, खेलों में पारदर्शिता आई, योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होने लगा तो दुनिया भर के खेल मैदान में तिरंगा लहराता है और राष्ट्रगान गाया जाता है। 15 अगस्त 2022.

2. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज करते हुए कहा था कि दुनिया में सम्मान पाने का खेलों में सफलता से सीधा जुड़ाव होता है। 29 नवंबर 2022.

3. मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था – खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है सफलता में परिजनों व माता-पिता की भी बड़ी भूमिका है।  26 जून 2022.

4. खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री ने कहा, खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा। वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि आपको हर टूर्नामेंट के हिसाब से ढांचागत सुविधाओं और प्रशिक्षण पर फोकस करना होगा।

    आपको लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। 25 अप्रैल 2023.

5. प्रधानमंत्री ने खेल स्पर्द्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पूर्वोत्तर के खिलाड़ियों की प्रशंसा की। मणिपुर में खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर को अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश की खेल परंपरा को आगे ले जाने में पूर्वोत्तर की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 24 अप्रैल 2023.

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को उनके शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्टता में दुनिया ने भारत की खेल प्रतिभा की एक झलक देखी।

     सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं, उन्होंने दुबई में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया। उन्हें बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सानिया ने भारतीय खेलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। 11 मार्च 2023.

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श खेल प्रतियोगिता ‘खेलो बनारस के सफल आयोजन पर काशीवासियों को बधाई दी है।

    जिला प्रशासन को प्राप्त उनके संदेश में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अपने कौशल प्रदर्शन के लिए एक उपयुक्त मंच देने के लिए यह आयोजन किया गया है। 26 फरवरी 2023. 

8. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “गोरखपुर सांसद खेल महाकुंभ” को संबोधित किया। इस मौके पर कहा, “खेल भावना भविष्य में सभी एथलीटों के लिए सफलता के द्वार खोलेगी” और “2014 की तुलना में खेल मंत्रालय का बजट आवंटन लगभग 3 गुना अधिक है”।  16 फरवरी 2023.

9. सेना में ‘स्वास्थ्य के लिए खेल’ के नियम के कारण भारत को खेल के मैदान में घाटा हुआ।

    भारतीय सेना 1970 के दशक तक अपनी यूनिटों को यह इजाजत देती थी कि वे अपने सैनिकों को फौजी ट्रेनिंग की जगह खेलों पर ही ध्यान देने की छूट दें, लेकिन इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगाने की मांग बढ़ने लगी।  22 जनवरी 2022.

10. खेलों में भारत को महाशक्ति बनाने में जुटे पीएम मोदी शीर्षक लेख में अरुण जुयाल ने लिखा था, 2014 में प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल पहली बार संभालने के बाद से ही पीएम मोदी ने भारत में खेल सुविधाओं का विस्तार और खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने वाले कई कामों पर ध्यान केंद्रित किया है। न्यूज18 डॉट कॉम : 07 अक्तूबर 2022.

Exit mobile version