Site icon अग्नि आलोक

श्रीलंका-जन विद्रोह….दुनिया के बहरों को सुनाने के लिए भी

COLOMBO, SRI LANKA - JULY 13: Protestors wave flags and chant slogans after taking control of the Prime Ministers office compound during a protest seeking the ouster of Sri Lanka's Prime Minister Ranil Wickremesinghe amidst the ongoing economic crisis on July 13, 2022 in Colombo, Sri Lanka. President Gotabaya Rajapaksa has fled the country to Male while the Prime Minister Ranil Wickremesinghe has been appointed acting president, according to the parliament's speaker. (Photo by Abhishek Chinnappa/Getty Images)

Share

जयपाल

श्रीलंका-जन विद्रोह एक विस्फोट की तरह है
दुनिया भर की केन्द्रीय असैम्बलियों के लिए
और बहरों को सुनाने के लिए भी

हालांकि बहरे अब बहरे ही नहीं रहे
वे अंधे और गूंगे भी हो गए हैं
वे जानते हैं अंधे, बहरे और गूंगे ही
चला सकते हैं इस सिस्टम को
इसलिए यह विस्फोट शायद पर्याप्त नहीं है
जब तक भूकंप ना आ जाए
सिंहासन कहां डोलता है पूंजीवाद का !

2

घर के बाहर खड़ा है श्रीलंका
हमारा दरवाजा अंदर से बंद है
हम हैं कि भीतरी तहखानों में जा घुसे हैं
नहीं निकलेंगे तब तक
जब तक कि तहखानों में भी
विस्फोट नहीं हो जाता
जब तक हमारे चिथड़े उड़ कर
शहर में नहीं फैल जाते
जब तक शहर भी
चिथड़े-चिथड़े नहीं हो जाता
तब तक बंद रहेगा हमारा दरवाजा
दफन होंगे हम तहखानों में ही
तहखाने ही लिखेंगे हमारा इतिहास

Exit mobile version