Site icon अग्नि आलोक

सुरजीतसिंह ने संभाला शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद

Share

इंदौर

नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्‌ढा ने आज सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। वह विशाल रैली लेकर राजवाड़ा से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी नजर आए। सुरजीत सिंह पदभार ग्रहण के बाद बाद गांधी भवन के जिस कक्ष में बैठेंगे, वहां की कुर्सी से लेकर पूरे कक्ष में बदलाव किया गया है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस के सभी पार्षद, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, ओम सिलावट, रवि दांगी, सज्जन सिंह वर्मा, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, स्वप्निल कोठारी, पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, अरुण यादव, विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के अधिकतर नेता मौजूद हैं। रैली में बिकाऊ नहीं टिकाऊ के नारे भी लगाए गए।

राजबाडा से गांधी हाल कांग्रेस कार्यालय की दूरी लगभग 700 मीटर है। इतनी दूरी में ही सुरजीत के स्वागत में 11 मंच लगे हैं। यहां सुरजीत का जोर-शोर से स्वागत किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय को 4500 हज़ार बलून से सजाया गया है।

एक मंच पर सभी कांग्रेसी। इनमें शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हैं।

रैली में भीतरघात और गुटबाजी वाली कांग्रेस एक जुट नजर आई। कांग्रेस के तीनों विधायक सहित सभी पार्षद और हारे हुए विधायक प्रत्याशी और पार्षद रैली में मौजूद रहे। वहीं बागडी का पुतला जलाने वाले बकलीवाल के समर्थक भी रैली में फूल उड़ाते हुए निकले।

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा तरफ़ मुँह करके बैठेंगे सुरजीत, तैयार हुआ नया कमरा
नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्‌ढा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वह अब कार्यालय में वास्तु अनुसार उत्तर दिशा की तरफ़ मुँह करके बैठेंगे। वही उनके बैठने के लिए नया कक्ष भी तैयार किया है। पहले जिस कमरे में बैठते थे उस कमरे में अब सुरजीत नहीं बैठेंगे। उनके लिए ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव के पास एक नया कमरा तैयार किया गया है। पहले के अध्यक्ष गांधी भवन में सीधे हाथ की तरफ़ बने कमरे में बैठते थे लेकिन सुरजीत उल्टे हाथ की तरफ़ बने कमरे में बैठेंगे।

सुरजीत कांग्रेस कार्यालय का नवीनीकरण अपने एक समर्थक वास्तुकार और पंडितों की सलाह पर करा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत जिस जगह पर बैठेंगे उसका स्थान भी वास्तुकार के कहने पर बदला जा रहा है।

कांग्रेस की रैली के कारण राजबाड़ा चौराहे से हरसिध्दि जाने वाला रास्ता बंद किया

Exit mobile version