Site icon अग्नि आलोक

हार्ट अटैक का कारण, लक्षण और बचाव 

Share

       डॉ. प्रिया ‘मानवी:

 रात में सोते समय शरीर की गतिविधि धीमी हो जाती है। साथ ही, ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर भी कम हो जाता है। लेकिन सुबह उठने से पहले ही शरीर का ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम उसे सामान्य स्तर पर लाने का काम करता है।

     ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम हर मौसम में काम करता है, लेकिन अधिक सर्दी या अधिक के मौसम में इस सिस्टम के लिए दिल को सामान्य की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से जिन्हें पहले से दिल की बीमारी होती हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण ये हैं :
~सांस लेने में तकलीफ
~सीने में जलन और दर्द
~सीने में दबाव
~पैर, टखने और तलवों में सूजन
~हाथ, कमर, गर्दन और जबड़े में दर्द
~ लेफ्ट साइड के सिर, गले, कंधे और सीने में खिंचाव.

जानिए क्यों बढ़ता है हार्ट अटैक का जोखिम :
1. ज्यादा फैट वाला खाना :
लोग ज्यादा तली-भुनी चीजें और भारी खाना खाते हैं, जो दिल के लिए नुकसानदायक हो जाता है। इसके अलावा शराब पीने और स्मोकिंग करने से भी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

2. अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ना :
बहुत सर्द या गर्म माहौल में भी शरीर को झटका लग सकता है, जिससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। यह भी हार्ट अटैक की एक बड़ी समस्या बन जाता है।

3 कोलेस्ट्रॉल डिपॉजिट :
ठंड के मौसम में लोग घर के अंदर रहना ज्यादा पसंद करते हैं और शारीरिक गतिविधियां (जैसे वॉक या एक्सरसाइज) कम हो जाती हैं। इससे शरीर में चर्बी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो दिल की नसों को ब्लॉक कर देता है।

4. खून गाढ़ा होना :
कई कारड़ों से खून गाढ़ा हो सकता है जिससे खून के थक्के (ब्लड क्लॉट्स) बनने के चांसेस बढ़ जाते हैं। ये थक्के दिल की धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं, इस वजह से भी लोगों में हार्ट अटैक देखा गया है।

5. सूजन बढ़ना :
फ्लू और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं जो दिल के लिए हानिकारक है। ठंड का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ता है, जिन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या दिल की कोई बीमारी है।

ये हैं हार्ट के जोखिम से बचने के उपाय :
1. व्यायाम :
रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। सुबह की सैर या घर में योग और स्ट्रेचिंग जैसे व्यायाम करें। इससे शरीर में खून का संचार ठीक रहता है और दिल पर दबाव कम रहेगा।

2 संतुलित भोजन :
ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने का मन करता है, लेकिन इन्हें कम करें। इसके बजाय हरी सब्जियां, ताजे फल, सूखे मेवे और फाइबर से भरपूर आहार लें। हल्कानलेकिं पोषण से भरपूर भोजन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

4. स्मोकिंग और शराब निषेध :
धूम्रपान और शराब दिल के लिए बहुत नुकसानदायक है। ये ब्लडप्रेशर बढ़ाते हैं और दिल की नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपने दिल का अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं तो इन आदतों को छोड़कर आप अपने दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

5 नियमित हेल्थ चेकअप :
अपना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर समय-समय पर जांचते रहिए। अगर कोई समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह लें।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में अपने दिल को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं। दिल का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है।

Exit mobile version