गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2024 में दुनियाभर से 2,638 एचीवमेंट्स को शामिल किया गया है। इनमें भारत की 60 से ज्यादा उपलब्धियां हैं। इनमें मेघालय की चेरापूंजी का नाम भी है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। यह भारत से सबसे पुरानी एंट्री है जो इस साल भी बरकरार है।
इसके अलावा सब टीवी पर चलने वाले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का भी नाम है, जो दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला प्रोग्राम बन चुका है। मुकेश अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा और सबसे महंगे घर के रूप में इस लिस्ट में शामिल है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ह्यूमन एचीवमेंट्स के 9 चैप्टर हैं। इनमें ब्लू प्लैनेट, जलीय जीवन, रिकॉर्डोलॉजी, एडवेंचर्स, हिस्ट्री, साइंस एंड टेक्नॉलोजी, आर्ट्स एंड मीडिया और स्पोर्ट्स से संबंधित उपलब्धियां शामिल हैं।
अब पढ़ें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2024 में भारत से शामिल एचीवमेंट्स….
चेरापूंजी में सब ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड
मेघालय के एक ऊंचाई वाले शहर चेरापूंजी का नाम शामिल है। यहां जून 1995 में लगातार 48 घंटे में 2.493 मीटर (8 फीट 2 इंच) बारिश हुई थी। दुनिया में लगातार 48 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड चेरापूंजी के नाम दर्ज किया गया है।
हालांकि चेरापूंजी का नाम एक माह में सबसे ज्यादा बारिश के लिए दर्ज है। जुलाई 1861 में यहां 9300 मिमी यानी 366 इंच बारिश दर्ज की गई थी। साथ ही 1 अगस्त 1860 से 31 जुलाई 1861 के बीच यहां 26,461 मिमी वर्षा हुई थी, जो एक रिकॉर्ड है। चेरापूंजी का वार्षिक वर्षा औसत 11,777 मिमी है।
केरल में बनी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति का नाम
केरल के मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन ने जलपरी नाम से दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनाई है। इसकी लंबाई 87 फीट और ऊंचाई 25 फीट है। कंक्रीट से बनाई गई शंख के आकार की इस मूर्ति को तिरुवनंतपुरम में शंकुमुघम समुद्र तट पर स्थापित किया गया है।
केरल के मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन ने जलपरी नाम से दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनाई है।
कार से पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले कपल का भी नाम
शालू चौधरी और उनकी पत्नी नीना चौधरी ने कार से पृथ्वी का चक्कर लगाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड हासिल किया। इसके लिए दोनों ने छह महाद्वीपों और 40,075 किलोमीटर की दूरी तय की। उनकी यह यात्रा 69 दिन, 19 घंटे और 5 मिनट में पूरी हुई, जो 9 सितंबर को शुरू हुई और 17 नवंबर 1989 को समाप्त हुई।
नागपुर की ज्योति दुनिया की सबसे कम हाइट वाली महिला
नागपुर की रहने वाली 28 साल की ज्योति आमगे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। ज्योति 61.95 सेंटीमीटर की है। यानी करीब 24.7 इंच। वे पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
ज्योति आमगे पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 2 जुलाई 2022 तक 3500 एपिसोड पूरे कर लिए। सबसे लंबे समय से प्रसारित हो रहे धारावाहिक के रूप में इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले यह शो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुका है।
ये तारक मेहता का उल्टा चश्मा का पोस्टर है। इसकी फोटो सोशल मीडिया से ली गई है।
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं। इसकी कीमत करीब 12912 करोड़ रुपए है। इस घर में 3 हेलिपैड से लेकर स्पेशल थिएटर तक कई सुविधाएं हैं। मुंबई स्थित 27 मंजिला ऊंचा घर ‘एंटीलिया’ 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है।
2010 में बनकर तैयार हुए इस घर की देखरेख 600 एम्प्लॉई करते हैं। मुकेश अंबानी के इस घर में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं। घर में एक स्पा और मंदिर भी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एंटीलिया दुनिया के सबसे बड़े, सबसे ऊंचे और सबसे महंगे घर के तौर पर दर्ज है।
मुंबई स्थित 27 मंजिला ऊंचा घर ‘एंटीलिया’ 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है।

