Site icon अग्नि आलोक

हमें भी बताएं कोई ऐसा व्रत 

Share

मुनेश त्यागी

ऐसा कोई व्रत या रोजा
हमें भी बताएं
जिसे रखने से
शोषण
जुल्म
दहेज
अन्याय
भ्रष्टाचार
बेकारी
बेबसी
छल
कपट
मक्कारी
महंगाई
गरीबी
भुखमरी
ऊंच नीच
धर्मांधता
अंधविश्वास
आपसी खींचतान
सरकार की बेरुखी
हिंदू मुस्लिम नफरत
साम्प्रदायिक वैमनस्य
से मुक्ति मिल सकती हो

Exit mobile version