आलोक शुक्ला
आंख ढक कर जमीन पर सोये इस व्यक्ति को पहचानते हैं ? नही न ?
ये हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और वर्ष 1993 से 2003 तक दस साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह, जो भारत जोड़ो यात्रा के मार्गदर्शक हैं और 75 वर्ष की उम्र में भी प्रतिदिन 20 किलोमीटर पैदल चलते हैं और यात्रा की सारी व्यवस्था देखते हैं। आप दिग्विजय सिंह से सहमत या असहमत हो सकते हैं लेकिन उन्हें नजरंदाज बिलकुल भी नहीं कर सकते हैं।
जीवन में हर तरह की आलोचना से बेपरवाह और हर उम्र के लोगों में समान रूप से लोकप्रिय दिग्गी राजा में गजब की जीवटता, क्षमता और प्रतिबद्धता है। यात्रा के दौरान दिनभर सबके साथ पैदल चलना, रात को सबके बाद भोजन करना और एक आम इंसान की तरह जमीन पर एक चादर बिछाकर सो जाना, सुबह सबसे पहले उठकर ध्वजारोहण की तैयारी देखना, पूजा करना और यात्रा में राहुल गांधी से डेढ़ किलोमीटर आगे चलना, यात्रा में शामिल पंजीकृत अपंजीकृत यात्रियों की समस्या का निराकरण करना दिग्गी राजा के वश की ही बात है।
कांग्रेस को दिग्विजय सिंह जैसे कुछ और “दिग्विजयी” नेताओं की जरूरत है।

