Site icon अग्नि आलोक

युद्ध की शुरूआत बहुत जरूरी है,,,!

Share

इतिहास साक्षी है

घटनाएं संकेत दे रही हैं

कि अबयुद्ध की शुरूआत बहुत जरूरी है

क्योंकि अब तख्त के नीचे की

सख्त संवेदनहीन चट्टानें सरकने लगी हैं 

खौलने लगा हैलाल लाल लावा

और उसके नीचे धधक रही है आग।

जी हाँ ! यह आम आदमी के मन मस्तिष्क में लगी आग है ।

क्योंकि अब आम आदमी ने शुरू कर दिया है 

सोचना, समझना।

इस आग को बुझाने के लिए 

लहू की बरसात बहुत जरूरी है।
         रामकिशोर मेहता ,संपर्क – 919408230881,ईमेल – ramkishoremehta9@gmail.com

 संकलन -निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद, -9910629632,ईमेल-

Exit mobile version