असलम मिजवानी
पाँच राज्यों के चुनाव नतीजों में 4 में भाजपा को सफलता।अगर भाजपा ये चुनाव evm की वजह से जीती है तो विपक्ष को किसी भी राज्य में अपनी जीत को स्वीकार नहीं करना चाहिए व evm को बैन करवाने के लिए आर या पार की लड़ाई लड़नी चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो फिर ये समझ लीजिए की विकास व भारत को वैश्विक महा शक्ति बनाना अब कोई मुद्दा नहीं रहा।धार्मिक कट्टरता वाली राजनीति अब सबको पसंद आ रही है।
संघ की एक प्रचार पुस्तक में मैंने भारत विभाजन आदि के बारे में पढ़ा था तब संघ मुझे सही लगा लेकिन 2003 के हमारे प्रदेश के विधानसभा चुनाव की रात में हिन्दुओं में एक पर्चा बांटा गया था जो मुस्लिमों के विरुद्ध था और इसमें झूठ का सहारा लिया गया था। एक कटी हुई गाय का फोटो इसमे था याद रहे हमारे क्षेत्र में आज तक गाय नहीं कटी।(बतौर सबूत ये पर्चा आज भी मैरे पास रखा हुआ है) इसके बाद संघ के प्रति मैरी सोच बदल गई।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, तिब्बत आदि सब भारत का हिस्सा था लेकिन ये क्योँ चला गया इसका कोई एक कारण नहीं लेकिन क्या वर्तमान परिस्थितियों में इस हिस्से को वापस मिलाया जा सकता है? या इसे मिलाने की जिद व कवायद में हम और भी कुछ खो देंगें?
हिन्दू कह रहा है हम जाग गए मुसलमान और दलित भी यह कह रहे हैं हमारा यह तथाकथित जागरण कहीं इस देश को डूबा तो नहीं देगा।
सोचिए मुल्ले टाइट हो गए वाली मानसिकता के लोग सत्ता में बैठेंगें और हमारा पाकिस्तान या चीन के साथ युद्ध हो जाता है अब मुस्लिम की सोच क्या रहेगी क्या वो दिल से देश के साथ हो पाएगा?
रोटी ,कपड़ा ,मकान इंसानी जिंदगी के लिए जरूरी है धर्म का नंबर उसके बाद आता है।
धर्म,धर्मनिरपेक्षता और साइंस क्या दे सकते हैं यह जानने के लिए क्रमशः तीन देशों का अध्ययन कर लेना पाकिस्तान, भारत, चीन।
मुसलमानों मैरे भाइयों बहुत कुर्बानी दी है तुमने इस मुल्क के लिए इस देश मे मानवता को बचाने और सेक्युलर हिन्दू की ताकत बनने के लिए आज एक कुर्बानी और दो सार्वजनिक मंच से ये बोल दो की हम अपनी 1000 साल पुरानी घर वापसी के लिए तैयार हैं हमे किस जाति, वर्ग में रखा जायेगा और 15 प्रतिशत सत्ता व हर क्षेत्र में आरक्षण की शर्त रख दो।मैं गारंटी दे रहा हूँ की कह देने भर से नफरत खत्म हो जाएगी इस देश में।कयोंकि ये लड़ाई इस देश से इस्लाम को मिटाने की है ही नहीं अगर होती तो झूठ का सहारा नहीं लिया जाता।
अंत में सबसे ये कहूँगा की ईश्वर अल्लाह सबका है किसी एक का होता तो दूसरों को मिटा डालता।
जय हिंद 🙏

