अग्नि आलोक

सिलवानी नगर में मकानों में पानी भरने से हुई तबाही,पुल के नीचे मिट्टी ने रोका नदी का पानी

Share

श्रीराम सेन पत्रकार

सिलवानी   सिलवानी नगर में पुल निर्माण को लेकर कारी चल रहा है और नीचे नदी के दोनों साइड दोनों ओर पुली की बराबरी से मिट्टी ढेर होने के कारण पानी का बहाव रुक गया और पुल के ऊपर वाली बस्ती में पानी भर गया जिससे गरीबों का काफी नुकसान हुआ खाने पीने का सामान बर्बाद बर्बाद हो गया खाना बनाने के बर्तन सारे बह गए यानी बहुत बड़ी तबाही हुई बस जनहानि नहीं हो पाई बाकी लोग बहुत बुरी तरह से बर्बाद हो गए

सिलवानी नगर में यह पानी पहली बार नहीं भरा है पिछले वर्ष भी यही घटना हुई थी उस समय तत्कालीन एसडीएम संघमित्रा ने खड़े होकर के पहली बरसात में पानी की निकासी करवाई थी जिसके कारण नुकसान होने से बचा था इसके 1 वर्ष पूर्व इसी तरह की तबाही हुई।

सिलवानी नगर में कोई राजनेता कहने सुनने वाला नहीं है बौद्धिक स्तर के लोग अपना दिमाग गिरवी रख चुके हैं और यहां के नेताओं को क्या लेना-देना वोट लिया और लापता हो जाते हैं अगर लोकल में कोई विधायक रहता है तो उसे पता रहता है कि हमारे नगर की हालत क्या है और जब परेशानी आती है तब यहां की जनता गाली देने लगती है ।

बाकी राम राम जपना, पराया माल अपना ,वामी में हाथ तुम डालो मरो तुम तमाशा हम देखें कहावत पूर्णता सत्य है।

Exit mobile version