‘कबीर सिंह’ हो या ‘कश्मीर फाइल्स’, 1 एक्ट्रेस ने तो की ताबड़तोड़ कमाई
मुंबई. जिनका कंटेंट बुरा असर डाले उन्हें सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया जाता है. लेकिन ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलना कई बार निर्देशकों के लिए और खास बन जाता है क्योंकि इससे फिल्म की चर्चा और बढ़ जाती है. इसका असर फिल्म के बिजनेस पर सीधा देखने को मिलता है. आइए, ऐसी ‘ए’ सर्टिफिकेट मूवीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने खूब नोट छापे

संदीप रेडी वांगा ने हाल ही खुद सोशल मीडिया पर सेंसर अपडेट शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है. दरअसल, वे भी जानते हैं कि इससे कहीं ना कहीं उनकी ही फिल्म को फायदा होने वाला है. फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलते ही इसकी चर्चा बढ़ गई थी.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ गैंगस्टर ड्रामा है और फिल्म के ट्रेलर से में ही खून खराबे की झलक मिल गई थी. इसके अलावा फिल्म में रणबीर और रश्मिका मंदाना के लव मेकिंग सीन भी हैं. यही वजह है कि सेंसर ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया और इस कारण फिल्म को और पब्लिसिटी मिल गई है.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ गैंगस्टर ड्रामा है और फिल्म के ट्रेलर से में ही खून खराबे की झलक मिल गई थी. इसके अलावा फिल्म में रणबीर और रश्मिका मंदाना के लव मेकिंग सीन भी हैं. यही वजह है कि सेंसर ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया और इस कारण फिल्म को और पब्लिसिटी मिल गई है.
संदीप रेडी वांगा ‘एनिमल’ से पहले अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘कबीर सिंह’ लेकर आए थे. इस फिल्म के कंटेंट को देखते हुए इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला था. फिल्म ने बड़े पर्दे पर खूब नोट छापे थे. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने 379 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च 1922 को रिलीज हुई थी. कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म के कंटेंट की वजह से इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला. इसके साथ काफी विवाद भी जुड़े लेकिन इससे फिल्म की कमाई और बढ़ गई. फिल्म ने 340 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की.
‘ए’ सर्टिफिकेट और धमाकेदार कमाई की इस लिस्ट में एक एक्ट्रेस का नाम भी शुमार है. सुदीप्तो सेन 5 मई 2023 को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ लेकर आए थे. फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में थीं और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया था. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी और इसने 303 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
इसी साल सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के साथ 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ में रिलीज हुई थी. धार्मिक कंटेंट होने की वजह से फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया था. इसकी काफी आलोचना भी हुई थी. फिल्म के बिजनेस की बात करें तो इसने 220 करोड़ से ज्यादा कमाए थे.