अग्नि आलोक

सेहत की बात : काम की चीज हैं फलों के बीज

Share

पुष्पा गुप्ता

*आम की गुठली :*

      आम के बीज इसकी गुठली के अंदर पाए जाने वाले बीज से पेट सबंधी बीमारिया दूर होती हैं. इसके अलावा यह दस्त,बवासीर और मासिक धर्म के दौरान अधिक खून को गिरने से रोकता हैं.

         बीजो को सूखा कर इसका पाउडर बना ले. इसे 1 से डेढ़ चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ ले.लेकिन जिन्हें क़ब्ज़ की शिकायत हो वे परहेज़ करे.

     *इमली के बीज :*

 इमली इसके बीज शक्तिवर्धक होते हैं जो श्वेतप्रदर (वाइट डिसचार्ज)और माहवारी में अधिक खून बहने की समस्या में इमली के बीज लाभकारी हैं.

      बीज को पीसकर उसका पाउडर बना ले. 3 से 5 ग्राम चूरन पानी के साथ सुबह-शाम ले क़ब्ज़ होने पर इसका इस्तेमाल ना करे.

     *कटहल के बीज :*

कटहल इसके बीज पौष्टिक और वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं.

      5-6 बीजो को रात में पानी में भिगो कर सुबह खाली पेट चबा कर खाए. इसे आप दूध के साथ भी ले सकते हैं. जिन्हे भूख कम लगती हैं या अपच की शिकायत हैं वह इनका प्रयोग ना करे क्योंकि यह भारी होते हैं.

*तरबूज के बीज :*

   तरबूज़ इसके बीज ठंडे और पौष्टिक होते हैं.कमजोर लोग और गर्भवती महिलाए जिनका वजन कम हो उनके लिए यह लाभकारी होते हैं.

     इन बीजो को छीलकर 2-2 चम्मच पानी या दूध के साथ ले. इन्हे बिना पानी या दूध के भी खाया जा सकता हैं. क़ब्ज़ होने पर इसका सेवन ना करे.

*खरबूजे के बीज :*

 खरबूजा जिन लोगो को पेशाब कम आने या जलन की शिकायतहैं उनके लिए खरबूजा के बीज काफ़ी फायदेमंद होते हैं. यह बीज किडनी के रोगियो को लाभ पहुचाते हैं.

     इन्हे छीलकर 2 चम्मच पानी या दूध के साथ ऐसे भी खा सकते हैं.इसका इस्तेमाल मिठाइयों या नमकीन में मेवे के रूप में होता हैं. जिन्हे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो वे इसका सेवन ना करे.

   (चेतना विकास मिशन)

Exit mobile version